35 साल पहले 1985 में बीडीए द्वारा 6 नंबर बस स्टॉप पर बनाए गए मार्केट का कायाकल्प होने जा रहा है। मार्केट एक ऐसे कम्युनिटी स्पेस के रूप में डेवलप होगा, जहां लोग केवल अपनी जरूरत का सामान खरीदने ही नहीं, बल्कि रिक्रिएशन के लिए घूमने- फिरने भी जाना पसंद करेंगे। मार्केट की छत पर दो रूफ टॉप रेस्टोरेंट के साथ एक मल्टीपरपज हॉल और एक अभिव्यक्ति स्टेज बनाया जाएगा।
शिवाजी नगर व तुलसी नगर के साथ चार इमली और अरेरा कॉलोनी के रहवासियों को फुर्सत के पल गुजारने के लिए एक नया स्पॉट मिल जाएगा। बीडीए द्वारा विकसित इस बाजार के एक हिस्से में शुरुआत में महिला मार्केट था। अब भी यहां कुछ दुकानों का संचालन महिलाएं करती हैं।
ऐसा बाजार बनाया जाए, जहां कम्युनिटी पार्टीसिपेशन बढ़ सके
संभागायुक्त कवींद्र कियावत ने पिछले दिनों बीडीए के बाजारों की समीक्षा की थी। उन्होंने छह नंबर बाजार में सामने के ओपन स्पेस और छत का उपयोग कर ऐसा बाजार बनाने को कहा, जहां कम्युनिटी पार्टिसिपेशन बढ़ सके।
35 साल से छत का कोई उपयोग नहीं हो रहा था
बीडीए के कंसलटेंट आर्किटेक्ट प्रवीण भागवत ने बताया कि बाजार का स्ट्रक्चर बेहतर है। पिछले 35 सालों से छत का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। छत पर दो रूफ टॉप रेस्टोरेंट के साथ एक मल्टीपरपज हॉल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मार्केट में एक स्टेज बनाया जाएगा। यहां आसपास के क्षेत्र में नई पार्किंग भी डेवलप होगी। बीडीए के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर जैन ने कहा कि यहां टेंसाइल रूफ स्ट्रक्चर बनाने में माइक्रो कांक्रीट का इस्तेमाल होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RuEPr1
No comments:
Post a Comment