कोरोना पर नियंत्रण के लिए 7 दिन के बाजार बंद पर निर्णय लेने के लिए गंज में श्रीकृष्ण पंजाबी धर्मशाला में व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक ली। इस बैठक में लंबे विचार-विमर्श के बाद यह तय किया गया कि जनरल एवं किराना व्यापारी संघ, थोक व्यापारी संगठन, सराफा व्यापारी संगठन, होटल एवं रेस्टोरेंट संगठन, औषधी संगठन अपने-अपने दुकानदारों और व्यापारियों से चर्चा करें और उनकी राय लें। उनकी राय के हिसाब से ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में थोक व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने कहा कि कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। हमारे आसपास मौतें भी होने लगी हैं, एक व्यापारी के 35 साल पुराने कर्मचारी का हाल ही में निधन हुअा है। मेरे स्वयं के एक ड्राइवर का भी निधन हुआ है। बहुत से व्यापारियों के परिवार के सदस्य भी कोरोना पीड़ित हाे चुके हैं। लेकिन शासन ने यदि लॉकडाउन नहीं लागू करने और बाजार खुले रखने का निर्णय लिया है तो उसे हमें स्वीकार करना होगा। हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। इसके लिए व्यवस्था बनाने सभी को एकमत होकर निर्णय लेना होगा। उन्होंने शासन की व्यवस्थाओं को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घरों में ही होम क्वारेंटाइन करना पड़ रहा है, शासन के पास व्यवस्था नहीं है।
बैठक में दीपक खुराना, जनरल एवं किराना व्यापारी संघ के राजेश खुराना, युसुफ पटेल, प्रवीण गुगनानी समेत, सराफा व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, होटल एवं रेस्टोरेंट संघ, औषधी विक्रेता संघ, सैलून संगठन समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32zq4d2
No comments:
Post a Comment