Thursday, September 17, 2020

सतपुड़ा डैम के 5 गेट 2-2 फीट तक खोले, बंद रहा चोपना मार्ग

सतपुड़ा जलाशय के कैचमेंट एरिया में जोरदार बारिश होने से डैम का लेवल लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार शाम को पहाड़ी क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश से डैम ओवरफ्लो होने पर गेटों की संख्या और ऊंचाई रात 8.30 बजे तक बढ़ाई जाती रही। वैसे दोपहर बाद से ही डैम का एक गेट 1 फीट की ऊंचाई पर खोल दिया गया था। शाम 6 बजे डैम का लेवल बढ़ने पर तीन गेट एक-एक फीट की ऊंचाई पर खोलने पड़े। इस दौरान तवा नदी में प्रति सेकंड 2805 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद भी लेवल मेंटेन नहीं होने पर 6.15 बजे गेटों की संख्या बढ़ाकर 5 कर दी गई। इस दौरान प्रति सेकंड 4675 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद भी जलाशय में बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से आने पर 6.25 बजे पांच गेटों को दो-दो फीट की ऊंचाई पर खोलने पड़े। इस दौरान 9235 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड तवा नदी में छोड़ा गया। यह सिलसिला रात 8.30 बजे तक चला। इसके बाद गेटों की ऊंचाई घटाकर एक-एक फीट कर ली गई। रात 11.30 बजे गेटों की संख्या घटाकर तीन कर दी गई। देर रात गेटों की संख्या एक कर दी गई। सुबह 7.00 बजे डैम के गेट पूरी तरह बंद कर दिए गए। सारनी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZL7v3B

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA