Wednesday, September 23, 2020

आरोपी महिला ने फिल्म और टीवी एक्ट्रेस को बुलाने की बात भी कबूली

मुंबई की दो मॉडल युवतियों को ईवेंट के बहाने बुलाकर, फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म कराने वाली महिला ऑल इंडिया एस्कॉर्ट सर्विस (सेक्स रैकेट) से जुड़ी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद महिला के मोबाइल चेक किए तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस को करीब 100 ग्रुप से जुड़े होने की जानकारी मिली है। इसमें कुछ ग्रुप चाइल्ड सेक्स वाले भी हैं।

महिला ने फिल्म और टीवी एक्ट्रेस (नाम पुलिस रिकॉर्ड में हैं) से भी सर्विस दिलाने की बात कबूली है। सोमवार को बाणगंगा इलाके के एक फ्लैट से पुलिस ने महिला के साथ चार युवकों को भी पकड़ा था। सभी से पूछताछ की जा रही है।

सोमवार को पीड़ित युवतियों ने जब विजय नगर थाने में घटना बताई तो टीआई ने तत्काल एक एएसआई और चार जवानों को महिला व उसके साथियों को पकड़ने के लिए भेजा। महिला ने टीम पर रौब भी झाड़ा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3clPQVc

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA