रतलाम से 25 किलोमीटर दूर बाजना रोड पर जामदा भीलान में रविवार दोपहर को बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक भगा ले गया। सूचना मिलने पर शिवगढ़ थाने से पहुंची डायल-100 ने घायलों को 20 मिनट में जिला अस्पताल पहुंचाया।
डायल हंड्रेड के पायलट आकाश राठौर ने बताया कि दुर्घटना में हालीवाडा निवासी मंगल सिंह पिता ज्योति चरपोटा उनका भाई प्रकाश तथा चचेरा भाई सोलिया पिता सकूड़ा चरपोटा गंभीर घायल हुए। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उपचार होने से उनकी जान बच गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bvsvQC
No comments:
Post a Comment