Monday, September 7, 2020

मोबाइल बेचते पकड़ाए 2 खरीदार भी पुलिस हिरासत में, दोस्तों की गाड़ी ले जाकर करते थे लूट, 21 लाख के मोबाइल जब्त

शहर के सुनसान इलाकों से गुजरने वाली महिलाओं-युवतियों और बुजुर्गों से मोबाइल झपटने वाले गिरोह के दो लोगों को हीरानगर पुलिस ने पकड़ा है। इनसे 21 मोबाइल जब्त किए, जिनकी कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। इनसे चोरी व लूट के मोबाइल खरीदने आए दो लोगों को भी आरोपी बनाया है।


टीआई राजीव भदौरिया ने बताया शनिवार रात 10 बजे सूचना मिली थी कि आम वाला चौराहे पर कुछ युवक बैग में चोरी के बहुत सारे मोबाइल सस्ते दामों में बेचने के लिए घूम रहे हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची तो गिरोह का मुख्य सरगना अरुण चौरसिया निवासी गौरी नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी नाबालिग है, जिसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया है। इनका एक और साथी यश सक्सेना एक अन्य आरोपी के साथ भाग गया। इनसे चोरी के मोबाइल खरीदने आए सन्नी ठाकुर और विकास ठाकुर को भी हिरासत में लिया है।

अरुण शातिर लुटेरा है। इसका नाबालिग साथी 307 के एक प्रकरण में पहले भी पकड़ा चुका है। ये सुनसान इलाकों में दोस्तों की बाइक मांगकर ले जाते और अकेले गुजरने वाले लोगों से मोबाइल झपट ले जाते। टीआई ने कहा फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i7EtSL

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA