Monday, September 7, 2020

किसान नहीं बेच पाएंगे उपज, कर्मचारियों के िबना ऑनलाइन एंट्री नहीं हो सकेगी

3 दिन से चल रही व्यापारियों की हड़ताल भले ही समाप्त हो गई हो लेकिन किसान प्याज लहसुन सोयाबीन सहित अन्य उपज मंडी में नहीं बेच पाएंगे।
वजह कर्मचारी और अधिकारियों की हड़ताल होना है। चूंकि नीलामी कर्मचारियों द्वारा की जाती है और उसकी ऑनलाइन एंट्री की जाती है। ऐसे में एंट्री कौन करेगा और अनुज्ञा पर्ची कौन जारी करेगा। इससे सोमवार को प्याज लहसुन सहित अन्य उपज की नीलामी नहीं हो पाएगी।


इधर मंडी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, दिया धरना
मॉडल एक्ट को लेकर चल रही मंडी के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन रविवार को भी जारी रही। सभी कर्मचारियों ने धरना दिया। मध्यप्रदेश मंडी कर्मचारी महासंघ की रतलाम इकाई अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने बताया जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है जब तक हम हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर संयोजक एमएल बारसे, राजेंद्र व्यास, मुकेश ग्रेवाल, गुमान सिंह सहित संघ के पदाधिकारी धरने पर बैठे रहे।

इधर 2 दिन बाद सब्जी मंडी में नीलामी हुई शुरू
मंडी के कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सब्जी मंडी के व्यापारी भी 2 दिन की हड़ताल पर चले गए थे। वे रविवार से लौट आए हैं और थोक सब्जी मंडी में सब्जी की नीलामी शुरू हो गई है। आड़तिया संघ के कुशाल भारती ने बताया रविवार से सब्जियों की नीलामी शुरू हो गई है। हालांकि आवाक कम रही।

किसान उपज लेकर ना आए
मंडी की भार साधक अधिकारी शिराली जैन ने बताया कि सब्जी की नीलामी तो हमने शुरू करवा दी है लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। ऐसे में प्याज लहसुन सहित अन्य उपज की नीलामी नहीं हो सकेगी। इससे किसानों से गुजारिश है कि वह माल लेकर मंडी में ना आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers will not be able to sell produce, online entry will not be possible without employees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GCLZaD

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA