Saturday, September 19, 2020

पुलिया निर्माण न होने से नाले में से होकर गांव तक पहुंच रहे ग्रामीण

विकासखंड के दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां पर नदी व नालों पर रपटे या पुल-पुलियाएं नहीं बनी हैं। इस कारण से लोगों तथा बारिश के समय कीचड़ व पानी भरे रास्तों से होकर आवागमन करना पड़़ता है। ऐसे में ग्रामीणों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। यहां तक कि बहाव तेज होने के कारण खतरा बना रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने इस समस्या का अभी तक हल नहीं निकाला है। इसी लापरवाही के चलते कई गांवों में वर्षों से हर बारिश में समस्याओं से दो चार होते हैं।

इसी तरह चांचौड़ा जनपद के तहत ग्राम कालापीपल में नाले में पुलिया निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कालापीपल पहुंंचने के ग्रामीणों को नाले को तीन बार पार कर ग्रामीण करते हैं और अपने गांव पहुंचते हैं। वहीं गांव का स्कूल भवन भी नाले के किनारे स्थित होने के कारण भी यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों और शिक्षकों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

स्कूल भवन भी आए खतरे की जद में

कालापीपल स्कूल में भवन जर्जर है और नाले किनारे स्थिति होने के कारण भवन के पास की पूरी मिट‌्टी कट गई है। वहीं गांव से स्कूल तक पक्की सड़क न होने बच्चे व अभिभावक परेशान हैं। ब्लाक में कई स्कूल भवन नाले किनारे बने हैं यहां अन्य दूसरी समस्याओं से ग्रसित हैं। इनमें आमासेर, बटावदा स्कूलों में तो बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। वहीं भवनों की हालत भी जर्जर हो चुकी है। जिसका खामियाजा यहां भोले भाले ग्रामीणों के बच्चों को उठाना पड़ रहा है।

चांचौड़ा विधानसभा में 106 पंचायत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार कितने भी विकास की बात करें। लेकिन धरातल पर विकास कोसों दूर है। महात्मा गांधी का सपना ग्राम स्वराज्य का सपना कब साकार होगा। देश आजाद होने के 70 साल बीतने के बाद भी कई गांवों में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आज भी लोगों को अपने अधिकारों के लिए जूझना पड़ रहा है।

लोग लंबे समय से कर रहे हैं पुलिया बनाने की मांग

कालापीपल के रामबाबू, रमेश भील, धूल सिंह ने बताया की आज हमारे गांव में पुलिया की समस्या हो या अन्य समस्याएं कोई ध्यान नहीं देता। खरंजा नाली कब बनेंगे ग्राम पंचायत सरपंच शासन- प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसके लिए लोग लंबे समय से पुलिया निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। उसके बाद भी इसे जिम्मेदारों द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। पुलिया नहीं बनने के कारण लोगों को बारिश के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers reaching village through nullah due to non-construction of culvert


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FV0lm4

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA