आंसर शीट जमा कराने के नाम से कॉलेज में लग रही लंबी कतारें। मप्र भाजपा सरकार एवं प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुछ गलत फैसलों के कारण छात्रों को कई परेशानियों का सामना इन दिनों करना पड़ रहा है। इस समय कोविड-19 का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है उसी के चलते कालेजों ने एक ऐसा फरमान जारी किया है। जिससे कि छात्रों को अब इस से पीड़ित होने का डर सताने लगा है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव सौरव यादव ने छात्रों की कॉपियां कॉलेज में जमा नहीं करवाने की मांग की है। कॉपियों को ऑनलाइन जमा किया जाए जिससे संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। एनएसयूआई संगठन मप्र भाजपा सरकार से शुरुआत से इसलिए अनुरोध कर रहा था कि जनरल प्रमोशन सभी वर्ग के छात्रों को दे दिया जाए, लेकिन सरकार ज़िद पर इस प्रकार की प्रक्रिया का पालन करवाने के लिए आड़ी थी। छात्र-छात्राओं को कोविड-19 की भयंकर महामारी में आज इस प्रकार परेशान होना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZPS1ex
No comments:
Post a Comment