शासन स्वच्छता व शौचालय बनवाने के लिए पैसे को पानी की तरह बहा रही है। वहीं कई छोटे-बड़े कस्बों में मुख्य बाजारों व बसस्टैंडों पर सार्वजनिक सुविधाघर न होने से यहां से आने जाने वाले महिला-पुरुषों राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीपलखेड़ी वासियों ने कई बार शासन-से पीपलखेड़़ी में महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाघर बनाए जाने की मांग की। लेकिन आज तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। पीपलखेड़ी ग्राम में हर रोज बड़ी तादाद में रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीददारी करने व अन्य कामों के लिए आते दो दर्जन ग्रामों के ग्रामीणों का प्रतिदिन आना-जाना होता हैं।
इतना ही नहीं यात्रियों को यात्रा के लिए पीपलखेड़ी बस स्टैंड ही आना पड़ता है। क्योंकि यहां-यहां से चारों दिशाओं में रास्ता जाता है इनमें बीनागंज होते हुए राजस्थान जंजाली होते हुए गुना जामनेर मक्सूदनगढ़ होते हुए भोपाल, लटेरी, सिरोंज बस से सफर कर आने-जाने वाले राहगीरों को भी सार्वजनिक शौचालय न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ में पूरा जंगल से जुड़े गांव लक्ष्मणपुरा कांटी, गादेर, भूकनी, परसोलिया, तेंदोंनी, भैरुगढ़, बारछा, बोरखेडी, महादेवपुरा, बलरामपुरा, कोलूखांद भगवानपुरा, महू, राघौपुरा, मेहमूदनगर, सालोटा, बरखेड़ा, बडाआमल्या, चौड़ाखेडी के ग्रामीण पीपलखेड़ी बाजार में खरीदारी करने यहां पहुंचते हैं। जिनमें से काफी लोगों को पूरा-पूरा दिन यहीं व्यतीत करना पड़ता है। लेकिन पीपलखेड़ी में सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण जरूरत पड़ने पर यह लोग लघुशंका करने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZPS1Lz
No comments:
Post a Comment