Monday, September 7, 2020

पहले ही संडे हो गया हंगामा, हाथापाई, पुलिस ने चांटा जड़ा तो जुटी भीड़

5 महीने और 15 दिन के बाद पहला रविवार था जब लॉकडाउन नहीं रहा। इसी दिन भरे बाजार हंगामा हो गया। दरअसल लालागली में पानी पताशे की दुकान पर कुछ युवतियां व एक दंपती पानी-पताशे खा रहे थे। इसी दौरान युवतियों व महिला में किसी बात पर कहासुनी हो गई। कमेंटबाजी पर युवतियों ने परिजन को फोन लगाया तो कुछ युवकों ने आते ही दंपती की धुनाई शुरू कर दी। पुलिस पहुंची, तब भी पिटाई चल रही थी।

एक आरक्षक ने मारपीट करने वाले युवक को चांटा जड़ दिया, ताकि मारपीट रुके। इसके बाद भीड़ पुलिस के खिलाफ हो गई। इसके बाद सारे लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने तो माफी नहीं मांगी लेकिन जिन दो पक्षों में हाथापाई हुई थी उन्होंने आपस में समझाैता कर लिया। विवाद खत्म हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जावरा | इस तरह हाथापाई व मारपीट की गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R0kidH

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA