Wednesday, September 23, 2020

बड़े बटन के कपड़े नहीं पहन सकेंगे छात्र; चप्पल या सैंडल पहनना होगी, प्रवेश व्यवस्था बदली, एसएमएस से पता चलेगा रिपोर्टिंग टाइम

आईआईटी में प्रवेश के लिए 27 सितंबर को जेईई एडवांस्ड होगी। प्रतिभागियों को सलाह दी गई है कि वे बड़े बटन वाला कोई भी कपड़ा न पहनें। चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, पेंडेंट, हेयर पिन, हेयर बैंड और ताबीज भी नहीं पहनने की सलाह दी है। स्मार्ट या डिजिटल घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड सहित किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, गॉगल, इनमें से कोई भी चीज प्रतिभागी हॉल में नहीं ले जा पाएंगे। रफ वर्क के लिए राइटिंग पैड भीतर ही दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को खुद का मास्क पहनना होगा। संभवत: परीक्षा केंद्र से कोई मास्क नहीं दिए जाएंगे।

एक्सपर्ट विजित जैन के मुताबिक, जो छात्र क्वालिफाई कर जाते हैं, उन्हें काउंसलिंग शुरू होने के साथ ही जाति और आय सहित अन्य प्रमाण पत्र तय फॉर्मेट में जमा करने होते हैं। कोरोना के कारण कई छात्र सरकारी कार्यालयों से ये प्रमाण पत्र समय पर हासिल नहीं कर पा रहे हैं। जाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने छात्रों को छूट दी है कि वे काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के बजाए ऑनलाइन एडमिशन और फीस सबमिशन के समय जरूरी प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।

25 मिनट पहले लॉग इन
भीड़ न हो इसलिए अलग-अलग समय पर बुलवाया जाएगा। उन्हें रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी भी एसएमएस से मिलेगी। सुबह 9 से होने वाले पेपर के लिए 7 बजे से रिपोर्टिंग शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले छात्र कम्प्यूटर में लॉग इन कर जरूरी निर्देशों को पढ़ सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संकेतात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ZlEhC

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA