Wednesday, October 21, 2020

कोरोना में राजनीतिक सभाओं में भीड़, शोभायात्रा के मुद्दे पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई 23 को

कोरोना काल में राजनीतिक सभा, शोभायात्राओं में हो रही भीड़ रोकने, आयोजकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी। एक याचिका मंगलवार को सुनवाई के लिए लगी थी। शासन को इसमें जवाब पेश करना था। शासन की ओर से बताया गया कि इसी तरह की अन्य याचिकाएं भी विचाराधीन हैं।

याचिकाकर्ता मनीष विजयवर्गीय की ओर से एक अंतरिम आवेदन कोर्ट में पेश किया गया। इसमें ग्वालियर खंडपीठ के आदेश का हवाला दिया गया। ग्वालियर खंडपीठ ने जहां चुनाव हो रहे हैं, उन विधानसभा क्षेत्रों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के आदेश जारी किए हैं। सार्वजनिक आयोजनों के नाम पर भीड़ जमा नहीं करने के आदेश भी जारी किए हैं। इंदौर, उज्जैन संभाग में भी जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां पर भी इसी तरह के आदेश करने की मांग अंतरिम आवेदन में की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IHzPhw

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA