Saturday, October 24, 2020

विंध्याचल, प्रतापगढ़, हावड़ा और जोधपुर एक्सप्रेस बनेंगी मेल; छोटे स्थानों का किराया होगा दोगुना रेलवे ने 380 ट्रेनों में किया बदलाव

भोपाल से बीना होकर इटारसी जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़, भोपाल-हावड़ा और भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को मेल में बदला जा रहा है। वहीं, भोपाल-बीना, झांसी-इटारसी वाया भोपाल पैसेंजर सहित इस श्रेणी की सभी पांच गाड़ियां अब एक्सप्रेस होंगी। इसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा और छोटे स्थानों का किराया दोगुना से ज्यादा हो जाएगा। रेल मंत्रालय द्वारा 380 एक्सप्रेस व पैसेंजर श्रेणी की गाड़ियों को पहले चरण में मेल व एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

रेलवे वर्तमान में अपने जीरो बेस्ड टाइम-टेबल पर काम कर रहा है। इसके तहत ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर टाइम मेंटेन किया जाएगा। विभिन्न रेल मंडलों से चलाई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को मेल में और पैसेंजर को एक्सप्रेस गाड़ियों में बदला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वर्ष-2022 तक सभी ट्रेनों को अधिकतम स्पीड में चलाने के साथ ही उनकी लेटलतीफी को पूरी तरह से खत्म करना है। इसकी शुरुआत रेलवे ने कर दी है।

बिना रिजर्वेशन अभी नहीं चल सकेंगे
रेल सूत्रों का कहना है कि जब तक कोविड-19 संक्रमण के चलते ट्रेनों को स्पेशल के रूप में चलाया जाता रहेगा, तब तक उनमें बिना रिजर्वेशन करवाए कोई भी यात्री सफर नहीं कर सकेगा। जनरल कोच हो या सेकंड सिटिंग, प्रत्येक में अभी रिजर्वेशन के बिना यात्री सफर नहीं कर पाएंगे।

भोपाल-प्रतापगढ़ कल से
भोपाल-प्रतापगढ़ के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी 25 अक्टूबर से शुरू की जा रही है। ट्रेन नंबर-02183 भोपाल- प्रतापगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से मंगल, शुक्र एवं रवि को भोपाल स्टेशन से शाम 7:15 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर-02184 प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 26 से सोम, बुध व शनि को प्रतापगढ़ स्टेशन शाम 7:10 बजे रवाना होगी।

रेलवे की एडवाइजरी जारी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे बिना रिजर्व टिकट लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में सवार होने स्टेशन न पहुंचें। अन्यथा उन्हें सफर करने का मौका नहीं मिल सकेगा। संक्रमण के कारण ट्रेनों में लगने वाले हर श्रेणी के कोच रिजर्व कर दिए गए हैं। रेलवे ने यह एडवाइजरी भोपाल, हबीबगंज सहित रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंच रहे यात्रियों के फोन कॉल्स के बाद जारी की है।

नया संभावित किराया लागू होने के बाद यह रहेगी स्थिति

स्रोत: बढ़े हुए संभावित किराए में दस रुपए रिजरर्वेशन चार्ज शामिल रहेगा


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विंध्याचल एक्सप्रेस (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35m004Y

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA