Thursday, October 22, 2020

भूसे के कूप में आग लगी, पास में रखीं तीन बाइकें भी जलीं; 50 क्विंटल गेहूं भी जलकर राख

अटेर क्षेत्र के मनेपुरा गांव में बुधवार शाम भूसे के कूप में अचानक आग लग गई। कुछ देर बाद तेज हवा चलने से आग तेजी से फैलने लगी। जिससे कूप के आसपास रही बाइक सहित गेहूं के बोरे जलकर खाक हो गए। पुलिस ने आगजनी के कारणों की तलाश शुरू कर दी है।

मनेपुरा निवासी अरविंद पुत्र विशेश्वर दयाल कटारे ने बताया कि बुधवार शाम 4.30 बजे अचानक उसके घर के बाहर रखे भूसे की कूप में आग लग गई जो कि देखते ही देखते उसके आसपास रखी आग भूसे के पास रखीं चार बाइक आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए सूचना सुरपुरा पुलिस थाना और 100 डायल को दी। लेकिन जब-तक दमकल गाड़ी गांव में आग बुझाने के पहुंची तब-तक काफी नुकसान हो चुका था।

पीडित अरविंद कटाने ने बताया कि कूप में 50 क्विंटल गेहूं भरा हुआ था। वहीं कूप के पास एक पल्सर, एक हीरो होंडा सहित दो सुजुकी बाइक रखीं हुई थी, जो आगजनी की चपेट में आने से भूसे के साथ जलकर राख हो गई। इस आगजनी घटना में मेरी 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनेपुरा में आगजनी से जली बाइक काे देखते लाेग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34klAaV

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA