Saturday, October 24, 2020

मोबाइल पर मिले बिल व स्पाॅट बिलिंग में 713 रुपए का अंतर; स्कीम संबंधी रियायत के कारण सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद आ रही तकनीकी दिक्कत

अशाेका गार्डन के एक रहवासी काे मिले सितंबर के दाे अलग-अलग बिलाें में 713 रुपए का अंतर है। यह देखकर वे हैरत में पड़ गए। उन्हें स्पाॅट बिलिंग के तहत मिले बिल में राशि 467 रुपए दर्शाई गई। उन्हाेंने अपने माेबाइल से अपने नंबर पर बिल जनरेट किया ताे उसमें यह राशि 1180 रुपए दर्शाई गई। इन दाेनाें बिलाें में 713 रुपए का अंतर आया।

इस बारे में जब माेहम्मद सईद ने फाेन पर बिजली दफ्तर में बातचीत की ताे उन्हें जवाब मिला कि ऑनलाइन मिले बिल की राशि 1180 रुपए का ही भुगतान करें, वही सही है। यह समस्या एक की नहीं, बल्कि शहर के कई इलाकाें के उपभाेक्ताओं की हैं। कुछ याेजनाओं काे लेकर सॉफ्टवेयर में किए गए बदलाव की वजह से तकनीकी दिक्क्त के कारण ऐसा हाे रहा है।

एक वजह यह भी... बिजली कंपनी द्वारा बिलिंग प्राे डाटा बेस पर की जाती है, यानी 30 दिन की बिलिंग हाेती है। इसमें सिस्टम में फीड किए गए डाटा और स्पाॅट बिलिंग की तारीख काे लेकर आने वाले रीडिंग के अंतर के कारण भी बिलाें में राशि का अंतर आता है।

समाधान के यह रास्ते

  • अपने मोबाइल से बिजली कंपनी के चैटबाेट नंबर 755255122 पर मैसेज भेज सकते हैं।
  • मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के काॅल सेंटर के नंबर 2551912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं
  • कंपनी के जाेन दफ्तर में भी समस्या बता सकते हैं।

यदि उपभाेक्ता काे ऐसा लगता है कि बिल ज्यादा राशि का है ताे समाधान के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं। उपभोक्ता बिल की माेबाइल से फाेटाे खींचकर कंपनी के नंबर पर भेज दें, समाधान हाे जाएगा। -संजय दुबे, पीएस, ऊर्जा विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31BQLgc

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA