नगर निगम की राजस्व वसूली टीम ने संपत्ति कर के बकायादारों पर कार्रवाई की। मंगलवार को दो गोदाम सील किए और किराए की दुकानों पर ताले लगाए। जोन 11 के सहायक राजस्व अधिकारी टीआर सिलावट ने बताया 45, जावरा कंपाउंड स्थित गोदाम को 5 लाख से अधिक संपत्ति कर बकाया होने पर सील कर दिया। जोन 2 में 79, पंचकुइया स्थित धरमचंद सांड के गोदाम पर 2 लाख 29 हजार का संपत्तिकर नहीं चुकाने पर गोदाम सील किया।
कार्रवाई होते ही इन्होंने राशि का चेक सौंप दिया। एआरओ चंद्रवली राजपूत ने बताया जोन 17 में खुली भूमि पटवारी हल्का नंबर 19 सर्वे 49 ग्राम भौंरासला गोल्ड लाइन वेंचर पर जब्ती की कार्रवाई की। यहां भी टीम को संबंधित व्यक्ति ने 18 लाख का चेक सौंपा।
6 दुकानों पर लगाए ताले
मार्केट विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडे की टीम ने सुरेश भगवानदास 2 हेमिल्टन रोड पर 30267 रुपए बकाया होने पर दुकान सील की। प्रसन्न श्यामबाबू 6, हेमिल्टन पर 34491, संपतबाई दिलीप कुमार 7 हेमिल्टन रोड पर 25846, अमीन पिता अल्लावेली 16 हेमिल्टन पर 16160, विशनदास टेकचंद 20 प्रिंस यशवंत रोड पर 24760, लालचंद बिसमल 39 पीवाय रोड पर 17401 रुपए बकाया होने पर दुकानें सील की। कार्रवाई के बाद इन सभी ने राशि जमा करवा दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jDUYXI
No comments:
Post a Comment