Sunday, October 25, 2020

अल्कोहल प्लांट में रखी शराब को नष्ट करवाया

अल्कोहल प्लांट जब से बंद हुआ है तभी से यहां शराब रखी हुई है। आए दिन यहां चोरी की वारदातें भी होती रहती हैं। ऐसे में आबकारी और पुलिस विभाग ने कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया था। कलेक्टर के आदेश पर आबकारी, पुलिस व जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्लांट में रखी शराब का नष्टीकरण किया।
कलेक्टर के आदेश पर शनिवार सुबह 11 बजे से शराब नष्टीकरण की कार्रवाई संयुक्त टीम ने शुरू की। लगभग 5 घंटे चली कार्रवाई में जेसीबी की मदद से 726 पेटी शराब नष्ट की गई। सहायक आबकारी अधिकारी आर सी बारोड ने बताया अल्कोहल प्लांट 2004-05 में बंद हुआ था। तभी से वहां शराब रखी हुई है। शराब काफी पुरानी होने के कारण उसे नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की कीमत लगभग 10-12 लाख रुपए है।

लॉकडाउन में चोरी हुई थी शराब
दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने 22 अक्टूबर को सैनिक कॉलोनी से बाइक से जा रहे गौरव पिता रामेश्वर जटिया (19) निवासी मोती नगर और मुकेश पिता रमेश जटिया (24) निवासी मोती नगर को पकड़ा था। पुलिस ने उनके कब्जे से 110 क्वार्टर अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। वह शराब लॉकडाउन के समय अल्कोहल प्लांट से चोरी हुई थी। चोरी हुई शराब की एफआईआर औद्योगिक क्षेत्र थाने पर हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Liquor kept in alcohol plant destroyed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3onWbF8

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA