Sunday, October 25, 2020

उपज बेचने के बाद किसान दो लाख रुपए तक नकद प्राप्त करें, उसी दिन भुगतान नहीं मिले तो शिकायत करें

श्री कृष्णा ट्रेडिंग द्वारा उपज खरीदने के बाद किसानों को भुगतान नहीं करने के मामले के बाद अब मंडी प्रशासन मंडियों में सूचना बोर्ड लगा रहा है। इसमें किसानों से गुजारिश की है कि अपनी कृषि उपज बेचने के बाद दो लाख रुपए तक व्यापारियों से नकद प्राप्त करें। उसी दिन भुगतान प्राप्त नहीं होने की दशा में विक्रेता कृषक मंडी कार्यालय को तत्काल अथवा विक्रय दिनांक के पांच दिन के भीतर अपनी शिकायत दर्ज करें।
पांच दिन के बाद शिकायत मान्य नहीं होगी। यानी पांच दिन बाद भले ही व्यापारी किसानों को भुगतान ना करें तो भी मंडी की जवाबदारी नहीं होगी। अनाज मंडी के साथ सब्जी मंडी में भी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही किसानों को दो लाख रुपए तक नकद और सेम डे भुगतान का अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है।

नहीं हुआ भुगतान, मंडी प्रशासन बोला 2 नवंबर को इसके लिए आना

बरबोदना के राधेश्याम जाट ने 8 अक्टूबर को श्री कृष्णा ट्रेडिंग को प्याज बेचे थे। 51 हजार रुपए का वाउचर बना। सेम डे किसान को भुगतान होना था, लेकिन भुगतान की बारी आई तो व्यापारी ने कहा कि आपके अकाउंट में आरटीजीएस कर देंगे, लेकिन 15 दिन हो गए हैं। अब तक राशि नहीं मिली। किसान जब मंडी प्रशासन के पास पहुंचा तो बोला 2 नवंबर को आना। जबकि सेम डे भुगतान मिलना चाहिए। ये शिकायत जब आई है जब मंडी प्रशासन सभी किसानों को भुगतान होने का दावा कर रहा है। मंडी प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को हमने सभी किसानों को भुगतान कर दिया है। जबकि बरबोदना के किसान के 51 हजार रुपए अब तक नहीं मिल पाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers get cash up to two lakh rupees after selling the produce, complain if payment is not received on the same day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35wmmkr

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA