बुरहानपुर में नेपानगर उप चुनाव को लेकर जिले के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। शनिवार को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-1 का प्रशिक्षण हुआ। सहायक नोडल अधिकारी आरकेसिंह कुशवाह ने बताया कि प्रशिक्षण में 171 पीठासीन अधिकारी व 244 मतदान अधिकारी-1 को मास्टर ट्रेनरों ने प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।
ईवीएम का प्रदर्शन किया गया। जिला नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त जेएस डामोर ने चुनाव दल के सजग रहने, समय पर कार्य करने एवं मॉकपोल 90 मिनट पूर्व करने के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए 80 वर्ष से अधिक आयु के या अस्वस्थ्य मतदाताओं को पोस्टल बैलेट जारी किए जाएंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्विन गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण में 5 पीठासीन अधिकारी तथा 4 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी केके डोंगरे व मास्टर ट्रेनर आरके शर्मा, अमित शर्मा, विनित वर्मा, शिव सान्याल, संतोष दुबे व शैलेंद्र तोमर उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31iSDKz
No comments:
Post a Comment