शहर के आनंद नगर स्थित कपास मंडी में सोमवार से कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) खरीदी कर सकती है। इसकी तैयारियां है। क्योंकि अब कपास में नमी कम आने लगी है। सीसीआई प्रभारी अरुण सेहलोत ने बताया कि पिछले तीन दिन से कपास की नमी देखी जा रही है। सोमवार को खरीदी शुरू हो सकती है। इसमें कपास देखा जाएगा।
यदि खरीदी के मापदंड 8 से 12 प्रतिशत की नमी मिलती है तो मुहूर्त कर दिया जाएगा। यहां मंडी में रोजाना औषतन 5 हजार क्विंटल से ज्यादा कपास की आवक हो रही है। शुक्रवार व शनिवार को बादलों के कारण मंडी में आवक कम रही। जिले में दो दिन में कुछ जगह बारिश भी हुई है। किसानों की माने तो बारिश की आशंका मंे मंडी में कपास नहीं ले जा रहे हैं।
किसानों को प्रति क्विंटल 2 हजार का होगा फायदा
यहां सीसीआई की खरीदी में किसानों को प्रति क्विंटल 2 हजार रुपए तक का फायदा होगा। क्योंकि अच्छा कम नमी वाला कपास भी व्यापारी कम दाम मंे खरीदते हैं। जबकि सीसीआई 12 प्रतिशत तक नमी के कपास को अच्छे दाम मंे खरीदती है। शनिवार को 3300 से 4600 प्रति क्विंटल भाव रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dzlY8z
No comments:
Post a Comment