शक्ति की साधना का नवरात्र महापर्व अंतिम चरण में है। दुर्गा अष्टमी शनिवार को मनाई जाएगी, जबकि रविवार को नवमी पर हवन की पूर्णाहुति व कन्याभोज के साथ नवरात्र का समापन होगा। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की। शहर के पुलपुख्ता स्थित काली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।
हमीदिया अस्पताल

नवयुवक त्योहार उत्सव समिति द्वारा अस्पताल के पूर्वी गेट के पास झांकी में मां दुर्गा की प्रतिमा का मोर पंखों से शृंगार किया गया है। समिति अध्यक्ष अभिषेक मालवीय व संयोजक सचिव मनीष श्रीवास्तव हैं।
काली देवी मंदिर... पुलपुख्ता, तलैया थाना स्थित काली देवी मंदिर में शुक्रवार को सप्तमी की शाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के व्यवस्थापक रजनीश बगवार ने बताया कि सप्तमी मां कालरात्रि की पूजा का विशेष दिन होता है। मंदिर में कार्यकर्ता श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते रहे। शनिवार को मंदिर में विशेष पूजन के बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
ब्रह्माकुमारी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विवि अरेरा कॉलोनी में चैतन्य नौ देवियों की झांकी सजाई गई है। इसमें ब्रह्माकुमारी बहनें ही नौ देवियों का स्वरूप धारण कर विराजमान हैं।
श्वेता कॉम्प्लेक्स चौराहा... मां कालका देवी उत्सव समिति द्वारा माता की 4 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति अध्यक्ष पवन राजपूत, संयोजक सुमित जैन ने बताया कि झांकी की अनुमानित लागत 10 लाख रुपए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oljlw2
No comments:
Post a Comment