Thursday, October 22, 2020

बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे अमले से बोला दुकानदार- धंधा ठप है, कैसे जमा करूं बिल

शहर के बाजारों में व्यापारी द्वारा बिना बिजली बिल जमा किए बिजली का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली कंपनी की टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 10 बिजली बिल बकायादार व्यापारियों पर कार्रवाई करते हुए 1.50 लाख रुपए की वसूली की।

कार्रवाई के दौरान बिजली कंपनी अधिकारी हनुमान बजरिया में व्यापारी राजेश गुप्ता की दुकान पर पहुंचे। जेई वीएस राणा ने व्यापारी गुप्ता को बिल के 23 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा।

जेई राणा की बात सुनकर व्यापारी राजेश गुप्ता ने कहा कि सितंबर 2019 में नगर पालिका ने बजरिया को अतिक्रमण के नाम पर रोड दिया था। उस समय दुकान बंद रही। इसी बीच लॉकडाउन लगने से एक पैसे का व्यापार नहीं हुआ। मैं कैसे एक साथ 23 हजार रुपए का बिजली बिल जमा कर दूं। व्यापारी की बात सुनकर बिजली अधिकारियों ने व्यापारी से 5 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बजरिया में बकायादार व्यापारियों से वसूली करता बिजली अमला ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HnyJqE

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA