Saturday, October 24, 2020

तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर हो सकती हैं दुर्घटनाएँ...ऐसा होगा हाल

ट्रैफिक पुलिस तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों को अभिनव तरीके से समझाइश दे रही है। शहर के विभिन्न चौराहों पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। ताकि लोग ऐसे वाहनों के दुष्परिणाम को देखकर कुछ सीख ले सकें। शुरूआत सगड़ा चौराहे से हुई।

ट्रैफिक डीएसपी मयंक सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना अनलॉक के पश्चात शहर में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत यह प्रयास किया गया।

डीएसपी बीपी सलोकी ने बताया कि अगला प्रयोग छोटी लाइन फाटक पर किया जाएगा। रैम्प के जरिए दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का प्रदर्शन शुभ मोटर्स के संचालक महेश केमतानी द्वारा किया गया। इस दौरान ट्रैफिक एएसपी अगम जैन, डॉ. संजय अग्रवाल, स्पर्श केमतानी, आशीष केमतानी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accidents can happen if you drive at high speed ... this will happen


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35xfUKd

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA