Monday, November 23, 2020

2 पूर्व सीएमओ, 2 बाबुओं सहित जेल प्रहरी ठेकेदार पर एफआईआर

2006 में में 2.21 लाख के बाजार वसूली ठेका में अनैतिक लाभ लेकर नपा को 1.11 लाख का नुकसान पहुंचाने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने नपा सबलगढ़ के 2 तत्कालीन सीएमओ, सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं आरोपी ठेकेदार, जो इस वक्त डबरा जेल में प्रहरी के रूप में पदस्थ है के विरुद्ध भी पृथक से एफआईआर दर्ज की गई है।

2006 में सबलगढ़ नपा में ठेकेदार देशराज सिंह जादौन ने बाजार वसूली का ठेका 2 लाख 21 हजार 11 रुपए में बोली लगाकर लिया। लेकिन तत्कालीन सीएमओ मुन्नालाल करोसिया ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर ठेका राशि 2.21 लाख में से सिर्फ 1.10 लाख जमा कराकर कार्यादेश जारी कर दिया। पूरी अवधि तक ठेका चलाने के बाद भी ठेकेदार ने शेष राशि जमा नहीं की।

करोसिया के बाद आए तत्कालीन सीएमओ सतीश बंसल ने नपाध्यक्ष के कहने के बाद ठेकेदार से शेष राशि की वसूली के लिए प्रस्ताव को पीआईसी में नहीं रखा और उनके इस काम में तत्कालीन कार्यालय अधीक्षक रोशनलाल सिंघल व राजस्व उपनिरीक्षक अतरसिंह ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। रजनी बबुआ जादौन नामक शिकायतकर्ता ने उक्त शिकायत लोकायुक्त में की। लोकायुक्त ने सभी तथ्यों की पड़ताल व आरोपियों के जबावों को सुनने के बाद तत्कालीन सीएमओ मुन्नालाल करोसिया, सतीश बंसल, कार्यालय अधीक्षक रोशनलाल सिंघल व राजस्व उपनिरीक्षक अतरसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

वहीं लोकायुक्त पुलिस ने बाजार वसूली ठेका में अधिकारी-कर्मचारियों से सांठगांठ कर नगरपालिका को 1.11 लाख रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले ठेकेदार देशराज सिंह जादौन के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। यहां बता दें कि आरोपी ठेकेदार इस वक्त डबरा उपजेल में प्रहरी के रूप में पदस्थ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m0kGXu

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA