Monday, November 23, 2020

एमपी ऑनलाइन से बिजली बिल भुगतान पर नहीं देना होगा शुल्क

बिजली के बिल का एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है कि अब उन्हें सुविधा शुल्क नहीं चुकाना होगा। बिजली कंपनी ने चंबल, ग्वालियर, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के 16 जिलों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है। अब तक एमपी ऑनलाइन के जरिए बिल का भुगतान करने पर पांच से दस रुपए तक शुल्क वसूल किया जाता था।

यहां बता दें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की पहल पर एमपी ऑनलाइन द्वारा वॉलेट सिस्टम बनाया है। इसमें बिजली बिलों के भुगतान के लिए अग्रिम रूप से कंपनी के खाते में 60 लाख रुपए की राशि जमा की गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है कि अब एमपी ऑनलाइन के पोर्टल एवं कियोस्क के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करने पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बिजली कंपनी की यह अच्छी पहल है। इन दिनों यह और अधिक प्रभावी साबित होगी जब कोविड- 19 संक्रमण काल चल रहा है। ऑनलाइन बिल भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों में लगने से राहत मिलेगी तथा संक्रमण की आशंका नहीं रहेगी।

सभी जगह मिलेगी सुविधा
बिजली कंपनी के महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि कंपनी कार्यक्षेत्र में वे बिजली बिल भुगतान के लिये एक बेहतर विकल्प के तौर पर एमपी ऑनलाइन पोर्टल एवं कियोस्क के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करें। एमपी ऑनलाइन के कियोस्क गांव, कस्बों और शहरी क्षेत्र में स्थापित हैं। बिजली उपभोक्ता इन कियोस्क पर जाकर आसानी से बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।

बिजली कनेक्शन भी एप से
बिजली कंपनी नए कनेक्शन लेने के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसके लिए उसे एप डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बिजली विभाग की वेबसाइट से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद बिजली वितरण कंपनी आवेदनकर्ता को कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा लोड बढ़ाने, घटाने, नेम चेंज, केटेगरी चेंज करने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No fee will be paid on electricity bill payment from MP Online


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nS4o3z

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA