Tuesday, November 10, 2020

23 नए पॉजिटिव सामने आए 4 दिन में मिले 107 संक्रमित

जिले में काेराेना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है। सेामवार काे भी 23 पॉजिटिव सामने आए हैं। जिले में सिर्फ 4 दिन में 107 पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि, पिछले 100 पॉजिटिव मिलने में 9 दिन लगे थे। इधर, जानकार अब आने वाले दिनाें में लगातार संक्रमित मिलने की बात भी कह रहे हैं।
जिले में अब लगातार 20 से ज्यादा पॉजिटिव मिल रहे हैं। साेमवार काे जिले में 23 पॉजिटिव सामने आए हैं। इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 2448 हाे गई है। संक्रमित मिलने की संख्या इस महीने बढ़ गई है, अक्टूबर के महीने में 15 से 17 ही पॉजिटिव आ रहे थे। इधर, साेमवार काे मिले संक्रमिताें में पुरुष की संख्या ज्यादा है। 19 पुरुष ताे 4 महिलाएं पॉजिटिव आई हैं। एपेडेमियालाॅजिस्ट डाॅ. गाैरव बाेरिवाल ने बताया बाजार में भीड़ का असर देखने काे मिल रहा है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि सैंपलिंग की संख्या बढ़ी है। हमारी यही अपील है कि लाेग सावधानी रखना ना भूलें। मास्क, साेशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन का ख्याल रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
23 new positives reported 107 infected in 4 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kfVpqL

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA