जल संसाधन विभाग के सिंचाई तालाबों से इस वर्ष रबी सिंचाई व शहरों के लिए पेयजल के आरक्षण के लिए जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर रोहितसिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई।
इसमें झाबुआ नगर के लिए धमोई तालाब से 1.12 एमक्यूएम (मिलियन क्यूबिक मीटर), पेटलावद नगर के लिए चोरबोराली तालाब से 0.51 एमक्यूएम और थांदला नगर के लिए शिवसागर तालाब से 0.42 एमक्यूएम पानी पेयजल के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया।
समिति के सचिव एवं कार्यपालन यंत्री पीके खरत ने बताया नहरों की सफाई का कार्य चल रहा है, किसानों की मांग के अनुसार 10 नवंबर के बाद रबी सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। इस साल जिले में एक माही वृहद परियोजना से 22670 हेक्टेयर क्षेत्र में एवं 234 सिंचाई तालाबों एवं बैराजों से उपलब्ध पानी से 44660 हेक्टेयर को पानी मिलेगा। कुल 67303 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर ने पेयजल की बकाया राशि जमा कराने के लिए निकायों को निर्देश दिए। बिजली कंपनी से भी तालाबों के आसपास एवं कमांड क्षेत्र में जल संसाधन विभाग से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही बिजली कनेक्शन देने का कहा।
बैठक में नहर के अंतिम छोर से रबी सिंचाई शुरू करने के निर्देश दिए। यहां जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बिजली कंपनी, कृषि विभाग और नगरीय निकायों के अफसर मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/364LfE3
No comments:
Post a Comment