Thursday, November 5, 2020

निजी अस्पताल में ले जाने बना रहे थे दबाव, छेड़छाड़ की; अफसर बोले- पैर टूटा, कैसे कर सकता हूं ये

स्कीम 140 में सोमवार सुबह आयकर अधिकारी आरजी प्रजापति को टक्कर मारने वाले कार सवार दंपती निकले हैं। बुधवार को वे थाने पहुंचे और अधिकारी पर हादसे के बाद लोगों को इकट्‌ठा कर मारपीट करने व कार में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। दंपती का आरोप है कि हम सुबह कार से घूमने निकले थे। अग्रवाल पब्लिक स्कूल के सामने प्रजापति एक्टिवा से आए और हमारी कार से टकरा गए। हमने उन्हें उठाकर गाड़ी में बैठाया और एमवायएच ले जाने लगे तो वे कहने लगे- मैं वहां इलाज नहीं कराऊंगा। फिर हम निजी अस्पताल ले जाने लगे तो उन्होंने परिचितों को बुला लिया। हमें बायपास पर घेरकर मारपीट और छेड़छाड़ की। हम भीड़ से बचकर कार से भाग निकले।

घुटने के चार लिगामेंट्स टूटे, छह माह बेड पर रहूंगा, मारपीट नहीं कर सकता
वहीं आयकर अधिकारी का कहना है- हादसे में मेरे घुटने के चारों लिगामेंट्स टूट गए। मैं खड़े होने की स्थिति में नहीं था। कार में भी लेटा ही थी, लेकिन जब दोनों ने पुलिस केस से बचने के लिए मुझे मारकर नदी में फेंकने की बात की तो मैंने हिम्मत दिखाकर कार चालक की गर्दन पकड़ी। उसके बाद उसकी पत्नी ने चाकू खोला। मैं गर्दन नहीं पकड़ता तो वह चाकू से हमला कर देती। मेरे शोर मचाने के बाद बायपास पर गाड़ी रोकी तो मैंने कूदकर जान बचाई। मेरे पास मोबाइल भी नहीं था तो कैसे किसी को बुला सकता हूं।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तक नहीं लिए
आयकर अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटनाक्रम में गंभीरता से जांच नहीं कर रही। दो दिन बीतने के बाद भी घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बयान तक नहीं लिए। यदि मैं मारपीट या छेड़छाड़ करता तो दंपती मुझे थाने ले जा सकते थे, लेकिन वे बायपास पर छोड़कर भाग गए। वे कार्रवाई से बचने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

सीधी बात- आरडी कानवा, टीआई, कनाड़िया
चुनाव ड्यूटी में थे, इसलिए स्पॉट पर नहीं जा सके थे
आयकर अधिकारी के साथ हुए हादसे को दो दिन बीत चुके हैं, पुलिस ने मामले में क्या जांच की?
- हादसे में थाने के कांस्टेबल मौके पर गए थे। दोनों पक्षों के बयान हुए हैं। अभी फुटेज और घटना स्थल के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान शेष हैं।

घटना में दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप हैं। पुलिस हकीकत पता नहीं कर पाई अब तक?
-जिस दिन घटना हुई थी, उस दिन और अगले दिन चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण हम घटना स्थल का निरीक्षण नहीं कर सके थे। बाद में वहां गए, जल्द जांच पूरी की जाएगी।

घटना स्थल से कोई सीसीटीवी फुटेज मिले क्या?
- जांच का विषय है, तलाश करवा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आयकर अधिकारी आरजी प्रजापति (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3erQNfD

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA