Friday, November 6, 2020

रेलवे स्टेशन के सामने ड्रेनेज लाइन का काम जून में होना था पूरा, अब इस माह खत्म करने का लक्ष्य

रेलवे स्टेशन के सामने डाली जा रही ड्रेनेज लाइन का काम लॉकडाउन में ही पूरा किया जाना था, लेकिन अनलॉक होने के चार माह बाद भी नहीं हो पाया। अब इस कार्य की समय-सीमा एक महीना और बढ़ाई गई है। अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया सरवटे बस स्टैंड के अंडरपास से राजकुमार ब्रिज तक प्राइमरी लाइन का रेक्टिफिकेशन चल रहा है। यह काम अप्रैल के आसपास शुरू हुआ था और जून तक पूरा हो जाना था।

अब इसे नवंबर के अंत तक पूरा करने का टारगेट लिया गया है। सरवटे के पास से निकलने वाले बड़े आउटफॉल के कारण यहां से डाली जाने वाली लाइन 10 मीटर तक गहरी होगी। यह कार्य इतनी ही गहराई तक खुदाई कर किया जा रहा है। 1400 एमएम व्यास के पाइप डाले जा रहे हैं। ठेकेदार ही काम पूरा होने के बाद सड़क भी बनाकर देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Drainage line in front of the railway station was to be completed in June, now the goal of finishing this month


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/363ims0

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA