Monday, November 9, 2020

प्रसूता के लिए युवक ने आधी रात को किया रक्तदान, बचाई जान

जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में भर्ती प्रसूता के लिए इमरजेंसी में युवक ने रात 2 बजे स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिससे गर्भवती महिला को जीवनदान मिला है। जैनी निवासी रामकथा बाई की डिलीवरी होने के बाद देर रात अचानक ब्लीडिंग शुरु हो गई। अधिक रक्तस्राव के कारण रामकथा की जान पर बन आई। उसे एक यूनिट ब्लड की जरूरत थी। लेकिन ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ग्रुप स्टॉक में नहीं था।

परिजन ने रात 1 बजे राष्ट्रभक्त युवा संगठन के मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा को फोन करके मदद मांगी। विष्णु शर्मा बिना देर किए ब्लड डोनर सुनील गौड़ को लेकर रात 2 बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। सुनील गौड़ ने रक्तदान किया, जिससे महिला की जान बच सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The young man donated blood for maternity at midnight, saved his life


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ejtoY

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA