Thursday, November 5, 2020

डॉ. शेजवार के पुत्र मुदित ने कहा-नोटिस का मैसेज मिला है, यह सामान्य प्रक्रिया

सांची विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार एवं उनके पुत्र मुदित शेजवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस पर मुदित ने कहा कि नोटिस के संबंध में मैसेज आया है पर यह पार्टी की सामान्य प्रक्रिया है।
यह कारण बताओ नोटिस भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह द्वारा जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि सांची विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध आपके द्वारा निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियां की गई हैं। आपके इस कृत्य की शिकायतें प्रदेश नेतृत्व को प्राप्त हुई हैं। नोटिस में सात दिन के अंदर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
जब इस पत्र के संबंध में भाजपा के युवा नेता मुदित शेजवार से बात की गई तो उनका कहना था कि पार्टी की यह सामान्य प्रक्रिया है, मैं इसको गलत नहीं मानता। किसी के द्वारा उ शिकायत की गई होगी। उस आधार पर पार्टी से यह पत्र जारी हुआ है। यह पत्र फेक नहीं है। हमें माेबाइल संदेश से पता चला है और यह खबर आई है कि ई-मेल पर पत्र भेजा गया है। हम अपना पक्ष रख देंगे। चुनाव को लेकर हमें किसी प्रकार के निर्देश नहीं मिले और न ही हमारी कोई सभा रखी गई। यदि निर्देश मिलते तो पूरा पालन करते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVPZkl

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA