Saturday, December 5, 2020

रिटायर्ड प्राचार्य सहित 3 पर एफआईआर; सिंथेटिक दूध बनाने के मामले में हुई कार्रवाई

बरेह, जेबराखेड़ा व सिहौनियां में सिंथेटिक दूध के कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग थानों में फूड सेफ्टी एक्ट के तहत एफआईआर कराई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज करेगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र जैन ने शुक्रवार को अंबाह थाने में आरोपी कमल किशोर शर्मा पुत्र केशव प्रसाद शर्मा निवासी बरेह के खिलाफ धोखाधड़ी व खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धाराएं 51, 57, 59 व 63 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। डेयरी संचालन के संबंध में कमल किशोर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के समक्ष कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। गुरुवार को उसकी डेयरी से टीम ने 200 लीटर सिंथेटिक दूध जब्त किया था।

कार्रवाई के दौरान डेयरी से दीपक माल्टो डेक्सट्रिन पावडर के 34 कट्‌टे पाए गए। इसके अलावा कास्टिक पुटाश फ्लेक्स 25 किलो व पॉमालीन ऑइल से भरे 15 टिन, 12 किलाे लिक्विड डिजरजेंट, 30 किलो वनस्पति ऑइल, 8 टिन रिफाइंड पॉम ऑइल के चूल्हे पर गर्म होते जब्त किए गए थे। डेयरी पर रिफाइंड ऑइल की खाली 22 टिन व एमएसपी पावडर के 4 खाली कट्‌टे भी मिले। जब्त केमिकल के सैंपल लेकर जांच के लिए उन्हें भोपाल भेजा गया है। पुलिस ने डेयरी संचालक कमल किशोर को आरोपी बनाया है।

इधर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता ने शुक्रवार को थाना सिहौनियां में सिंथेटिक दूध के कारोबारी व रिटायर्ड प्राचार्य डीडी शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनके आवास से भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिंथेटिक दूध बनाने में उपयोग किए जा रहे केमिकल जब्त किए थे।

डीडी शर्मा काफी समय से दूध के कारोबार से जुड़े थे लेकिन दो साल पहले रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने सिंथेटिक दूध के कारोबार काे बड़े पैमाने पर बनाना शुरू कर दिया था। तीसरे मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ने जेबराखेड़ा में पकड़ी गई सिंथेटिक दूध की डेयरी के मामले में थाना स्टेशन रोड में आरोपी धर्मेंद्र पुत्र जनक सिंह कुशवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36F0wNr

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA