समय पूरा होने के बाद भी सहारा इंडिया से लोगों का भुगतान नही होने एवं भुगतान के लिए शाखा के चक्कर काटने से परेशान लोगों के लिए विधायक महेश राय के द्वारा गुरुवार को भाजपा कार्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया। जहां सहारा इंडिया से भुगतान दिलवाने एवं सहारा इंडिया पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर करीब 400 से अधिक आवेदन आए।
आवेदन आने के बाद विधायक राय पीड़ित लोगों के साथ थाने पहुंचे और सहारा इंडिया पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। जिसकी सूचना पाते ही एसडीएम प्रकाश नायक भी थाने पहुंचे और उन्होंने विधायक सहित लोगों की बातों को सुनकर कहा कि सभी लोगों की लिस्ट बनाकर उपलब्ध करा दें। जिसकी जांच कर संबंधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
आवेदन लेकर पहुंची शिवाजी वार्ड निवासी पार्वती बाई ने बताया कि बेटी की शादी करने के इरादे से 6 लाख की एफडी की थी। लेकिन एफडी का समय पूरा हो जाने के बावजूद पैसा नहीं मिलने के कारण बेटी का विवाह नहीं हो पा रहा है।
एसडीएम को बताया कि सहारा इंडिया ने सभी तबके के लोगों को बेसहारा कर दिया है। जिसमें व्यापारी, हाथ ठेला मजदूर, बीड़ी मजदूर सहित कई लोगों का करोड़ों रुपए बैंक में फंसा है। जो एफडी पूरी होने के बाद भी लोगों का भुगतान नहीं हो रहा है। मेरी बेटी अश्विनी राय के नाम से 2 लाख की एफडी की गई थी। जिसका भी आज दिनांक तक भुगतान नहीं हुआ है।
कलेक्टर ने कहा कि लिस्ट बनाकर भेजें
विधायक राय ने बताया कि लोगों के आवेदन आने के बाद सागर कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा हुई थी। जिसमें उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा है कि सभी की लिस्ट बनाकर एसडीएम के माध्यम से जिला कार्यालय भिजवा दंे। उन्होंने कहा कि बैंक एवं बैंक कर्मियों के ऊपर कार्रवाई होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता विजय हुरकट, बाटू टडैया, भूपेंद्र सिंह, मदन राजपूत, शिव कुमार ठाकुर, शैलेश शाह, शरद सिंघई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37CoZSK
No comments:
Post a Comment