गैसाबाद थानांतर्गत गर्रेह ग्राम में नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो के बाद मायके पक्ष द्वारा हत्या का संदेह जताने के मामले की जांच सही निकली। महिला के सीने पर ईटें मारने के निशान मिले थे और पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि पति ने ही पत्नी की ईटों से मारकर हत्या कर दी थी।
एसडीओपी प्रिया सिंधी और गैसाबाद थाना प्रभारी संदीप दीक्षित ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ की थी। विसरा रिपोर्ट के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। जिसमें मृतिका दीपा के पति विनोद नागवंशी से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि रविवार की रात दोनों मे विवाद हुआ और इसके बाद उस पर ईंट से कई बार बार किया और मौत हो गई। लेकिन घटना को छुपाने के लिए डिलेवरी का बहाना बनाया। प्रिया सिंधी ने बताया कि सीने पर चढ़कर ईंट से बार किया, जिससे दम घुट गया और मौत हो गई। इससे पहले पति ने बहाने बनाकर महिला की मौत होने की बात कही थी, लेकिन संदेह होने पर मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद से मामला पुलिस की जांच में चला गया था। बुधवार को पुलिस ने विनोद नागवंशी पर 302, 294 का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nNmjIT
No comments:
Post a Comment