Tuesday, December 22, 2020

परीक्षा देने जा रहे युवक की बाइक काे पिकअप ने मारी टक्कर, घायल

जेल प्रहरी की परीक्षा देने के लिए भाेपाल जा रहे पाथाखेड़ा बैतूल निवासी युवक माेहित पिता मुकेश साेनी (27) काे एक पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना 5.30 बजे की है। माेहित साेनी देहात थाना हाेशंगाबाद में एएसआई मुकेश साेनी के बेटे हैं। वह मंगलवार काे भाेपाल में हाेने वाली प्रहरी की परीक्षा देने के लिए निकले थे।

इस बीच बरखेड़ा के पास हादसा हाे गया। किसी परिचित ने उन्हें नर्मदा अस्पताल पहुंचा दिया। माेहित के पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चाेट है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। माेहित की पहचान देहात थाने के सब इंस्पेक्टर आकाश दीप ने की। फिलहाल माेहित की हालत नाजुक बताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JbdJEX

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA