Wednesday, December 23, 2020

शहर के शौचालयों की सफाई भोपाल के अफसरों ने लाइव देखी

संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए की जा रही तैयारियों की लाइव जानकारी ली जा रही है। मंगलवार को नया बस स्टैंड के शौचालय की सफाई भोपाल से अधिकारियों ने लाइव देखी। निगम अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर उतरकर गतिविधियों का मैदानी मूल्यांकन किए जाने के उद्देश्य से थीमेटिक ड्राइव का द्वितीय चरण आरंभ किया गया। यह कार्यक्रम 19 जनवरी 2021 तक सतत चलेगा।
कार्यक्रम के तहत एक दिन स्वच्छता संवाद करना है और सर्वेक्षण सहयोगी दल का गठन भी किया जाना है। यह दल औचक निरीक्षण कर स्वच्छता के संबंध में वास्तविक स्थिति की जानकारी संचालनालय को भेजेगा। मंगलवार सुबह नगरीय निकायों के प्रमुख को सुबह निरीक्षण कर बेस्ट टॉयलेट का अवलोकन करना था। आयुक्त हिमांशु भट्ट ने सिनेमा चौक स्थित सामुदायिक सुलभ शौचालय, नए बस स्टैंड के पास और जिला चिकित्सालय परिसर स्थित शौचालय का निरीक्षण कर ओडीएफ प्लस-प्लस के मापदंडों के लिहाज से निरीक्षण किया। स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों ने भोपाल से नया बस स्टैंड परिसर स्थित सार्वजनिक शौचालय की सफाई कार्य को देखा और शौचालय में रखी हुई सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध है की सूचना अंकित करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने सेप्टिक टैंक क्लीनिंग मशीन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शाहीन खान, जोन प्रभारी मनीष पंजाबी, सखाराम भट्ट, जाकिर अहमद भी उपस्थित थे।

लोगों को स्वच्छता की दी जानकारी

गुड़ी | नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार जिला युवा अधिकारी पूजा कौशिक के निर्देश पर पंधाना ब्लॉक प्रभारी रिजवान सिद्दीकी द्वारा स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम किया। ग्राम पिपलोद खास,जीर्वन, लुन्हार सहित अन्य गांवों में कार्यक्रम किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। सभी लोगों ने मिलकर श्रमदान भी किया। स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान राजेंद्र सिंह चौहान, सरपंच दुर्गाबाई मोरे, वैशाली तिरोले, जीर्वन स्कूल प्राचार्य साजिदा अजरी, अरविंद सोनारे मौजूद थे। आभार अभिषेक मालवीय और गोलू ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rhPg21

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA