शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने वाले लोगों के खिलाफ निगम सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार सीमेंट गोडाउन के सामने शब्बीर पटेल द्वारा सार्वजनिक स्थल पर कचरा डाले जाने पर स्वच्छता दल ने पांच सौ रुपए जुर्माना वसूल किया। कार्रवाई स्वच्छता दल के राकेश राजपूत, जोन प्रभारी भुवन श्रीमाली, वार्ड जमादार राधा रावल व सहायक राजस्व निरीक्षक जय मिश्रा ने की। इसी तरह पदम कुंड वार्ड की निवासी सपना द्वारा सेप्टिक टैंक का मलबा सार्वजनिक स्थल पर फेंकने एवं गंदगी करने पर एक हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया । इसी तरह .लक्कड़ बाजार वार्ड के मानसिंगा प्रोजेक्ट के दीपक मानसिका द्वारा सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने पर एवं गदगी करने पर 3 हजार रुपए का जुर्माना निगम ने वसूल किया। पदमकुंड वार्ड के गुर्जर छात्रावास धर्मशाला द्वारा सार्वजनिक स्थल पर गंदगी करने पर एक हजार रुपए का जुर्माना किया ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nIHbkD
No comments:
Post a Comment