जिले के धार्मिक स्थल दंदरौआधाम में शुक्रवार को अखिल भारतीय संत समिति मध्य प्रदेश का राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पंजाब,बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के साधु-संत शामिल हुए। संतों की सर्व सहमति से महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज को समिति का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत समिति द्वारा कुछ अहम निर्णय भी लिए गए। जिसमें अयोध्या के राम जानकी मंदिर को बनवाए जाने के लिए जन जागरण से अनाज एवं धन संग्रह करने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ऐसे पद की प्राप्ति होती है, लेकिन संत को गौरव और अभिमान शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि कुछ संत के कारण समाज में संतों के सम्मान को ठेस पहुंची है। संतों को संयम नियम से रहना चाहिए। जिससे संतों का बल बढ़ता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक महामंडलेश्वर आचार्य धर्मदेव महाराज, मंहत फूलडोल बिहारी दास, स्वामी अनंतदेवगिरी महाराज, जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज, स्वामी जनार्दन हरी महाराज, महामंडलेश्वर राधे-राधे बाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष महंत हरिदास महाराज, महंत हनुमानदास महाराज, कालिदास महाराज सहित अनेक राष्ट्रीय संत उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mEbIzv
No comments:
Post a Comment