Saturday, December 5, 2020

जेल में बंद कद्दू पूड़ी व दीपेश पर सख्ती की तो गोली से उड़ा देंगे

जिला बदर बदमाश अंकित शर्मा गैंग ने जेल लाइन में घुसकर प्रहरी प्रशांत श्रीवास को जान से मारने की धमकी दी है। गुरुवार रात 8.30 बजे की घटना को लेकर अंबाह पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

केन्द्रीय कारागार से लेकर अंबाह जेल में उपद्रव कर चुके शातिर बदमाश अंकित शर्मा निवासी पूठ रोड अंबाह गुरुवार की रात चार अन्य बदमाशों को लेकर जेल लाइन जा पहुंचा। बदमाश अंकित ने प्रहरी प्रशांत को कॉल कर घर के बाहर बुलाया और कट्‌टा चमकाते हुए उसे धमकी दी कि जेल में बंद बदमाश कद्दू पूड़ी व दीपेश पर सख्ती की तो उसका अंजाम बुरा होगा। तेरी खोपड़ी से गोली पार कर दी जाएगी। 4 हथियारबंद बदमाशों को धमकी सुनकर प्रहरी प्रशांत सकपका गया।

धमकी देने के बाद बदमाश जेल लाइन से बाहर गए तो जेल स्टाफ ने उन्हें सर्च करने व पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बदमाशों की धमकी से भयभीत प्रहरी प्रशांत ने शुक्रवार को अंबाह थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ गाली-गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि अंकित शर्मा अंबाह जेल में निरुद्ध रहने के दौरान मारपीट कर चुका है। केन्द्रीय कारागार में भी इस बदमाश से स्टाफ ने मोबाइल जब्त किया था। गाेरमी में चेनस्नेचिंग की घटना में भी महिलाओं ने अंकित की मारपीट की थी।

जेल की चारदीवार नहीं होने से असुरक्षा: अंबाह जेल की चार दीवारी नहीं होने से कोई भी व्यक्ति जेल लाइन में घुस आता है। क्योंकि लाेगों ने आवागमन के लिए जेल लाइन परिसर के बीच से आम रास्ता बना लिया है। कुछ समय पहले बदमाश भूरा पंडा ने जेल पहुंचकर प्रहरी पर फायर किया था जिससे वह जख्मी हो गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lJP7jQ

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA