Tuesday, December 22, 2020

गुप्ता ग्राउंड का उद्‌घाटन करने आए थे मोतीलाल वोरा, नियम शिथिल कर दी थी बाबई काॅलेज की स्वीकृति

जिले में खेल का मैदान हाे या काॅलेज, नियमाें काे आसान बनाकर स्वीकृति देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री माेतीलाल बाेरा कभी पीछे नहीं हटे। जिले में हाेशंगाबाद का गुप्ता ग्राउंड और बाबई का माखनलाल चतुर्वेदी काॅलेज जिले काे पूर्व मुख्यमंत्री माेतीलाल वाेरा के सहयाेग से मिला। बाबई क्षेत्र में नया काॅलेज खाेलना जरूरी था। नियम सख्त थे, जमीन, भवन और साेसायटी के पास 5 लाख रुपए की राशि हाेना जरूरी था। जिले से डेलीगेशन मांग लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचा ताे कुछ ही देर में सारे नियमाें काे शिथिल करके काॅलेज खाेलने की स्वीकृति मिली थी।

यादाें में जीवंत रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री माेतीलाल बाेरा
पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई बताते हैं 1980 में जब पहली बार वे विधायक चुने गए तब राजनैतिक गुर वाेरा जी से सीखे। वे बताते हैं माेतीलाल बाेरा ने उन्हें मंत्री मंडल में गृह विभाग ताे दिया ही साथ ही उनके अपने सामान्य प्रशासन और जनसंपर्क विभागाें में भी साथ रखा। हाेशंगाबाद जिले से उनका विशेष लगाव रहा। इंदिरा ज्याेति का स्वागत करने 1986 में इटारसी भी आए।

छाेटे से आमंत्रण पर सहजता से दी उपस्थिति
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित भवानीशंकर शर्मा बताते हैं पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने खेल स्टेडियम की मांग की जिसे उन्हाेंने सहजता से ना सिर्फ स्वीकृत किया बल्कि शिलान्यास करने माेतीलाल वोरा खुद 1985-86 में खुद ही हाेशंगाबाद आए। इस कार्यक्रम का स्वागत भाषण खुद भवानी शंकर शर्मा ने पढ़ा। उन्हाेंने बताया 1986 में विंध्या साेया प्लांट के उद्घाटन के लिए उन्हें आमंत्रित किया ताे अपनी व्यस्तता से समय निकालकर वे सहजता से उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल में पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा के साथ जिले के तत्कालीन विधायक विजय दुबे काकू भाई, अंबिका शुक्ला, केपी बस्तवार, विष्णु राजौरिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pdNr43

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA