Sunday, January 3, 2021

ग्वालियर के दो वृद्धों सहित 3 की कोरोना से मौत, 38 नए मरीज मिले

कोरोना संक्रमण से शनिवार काे तीन मरीजाें की मौत हो गई। इनमें ग्वालियर के आदित्यपुरम निवासी 78 वर्षीय शिवमूरत मिश्रा और माधव नगर निवासी 75 वर्षीय शंभू दयाल पाठक शामिल हैं। शिवमूरत को कोरोना संक्रमण के साथ प्रोस्टेट कैंसर और किडनी की भी बीमारी थी। इसी तरह महोबा निवासी 65 वर्षीय विजय चंद्र को कोरोना होने के कारण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनकी मौत हो गई।

औरैया निवासी 75 वर्षीय श्याम बाबू को भी कोरोना होने के चलते सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी दूसरी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई थी। शनिवार को उनकी मौत हो गई। उधर जिले में शनिवार को 38 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं अंचल के शिवपुरी में 22, दतिया में 6, श्योपुर में 5 और भिंड में 2 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि मुरैना में शनिवार में कोई केस सामने नहीं आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lg44NM

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA