कंपू क्षेत्र में रात में सड़क पर अघाेषित स्टैंड बनाकर सवारी भरने वाली 19 वीडियाेकाेच बसें शनिवार को झांसी रोड स्थित बस स्टैंड से संचालित की गईं। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने बसें शिफ्ट करने के लिए ऑपरेटराें काे 1 जनवरी तक का समय दिया गया था।
हालांकि इस दाैरान पांच बसें सड़क पर खड़ीं मिलीं इसलिए उनके चालान बनाए गए। उधर, बसों के स्टैंड पर पहुंचने के बाद भी कंपू में जाम की समस्या खत्म नहीं हुई है। कंपू स्थित निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के पास अघोषित टैक्सी स्टैंड के कारण यहां जाम के हालात बन रहे हैं। इसे हटाने पर ही कंपू क्षेत्र का यह व्यस्ततम मार्ग जाम की समस्या से मुक्त हो सकेगा।
इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया का कहना है कि कंपू क्षेत्र में खड़ी हाेने वालीं वीडियोकोच बसों काे झांसी रोड स्थित स्टैंड पर शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार रात तक इस क्षेत्र में निगरानी अाैर चालान कर बसों के शिफ्टिंग की कार्रवाई की। आगे भी नियमित निगरानी कर कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर खड़ी होने वाली कार और टैक्सी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
निजी बसें और टैक्सी सड़क पर की जा रहीं खड़ीं
नेहरू पार्क के पास निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के पास टैक्सी ऑपरेटरों ने अघोषित स्टैंड बना लिया है। यहां तिराहे से सुलभ शौचालय के पास तक लगभग 20 कार टैक्सी सड़क घेरकर हर समय खड़ी रहती हैं। सुलभ शौचालय के पास चार निजी बसें भी खड़ी की जाती हैं। मल्टीलेवल पार्किंग में टैक्सी खड़ी करने की सुविधा शुरू करने से यहां स्थिति में सुधार संभव है। ट्रैफिक पुलिस इस टैक्सी स्टैंड को हटाने की कार्रवाई करेगी।
पांच बसों के किए चालान
डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने शनिवार शाम को कटोराताल व हनुमान सिनेमा के पास पहुंचकर 5 बसों के चालान किए। इसके बाद सभी बसें स्टैंड पर पहुंच गई। डीएसपी ने शाम से रात तक क्षेत्र कंपू क्षेत्र में निगरानी कर बसों को स्टेंड पर पहुंचाने की कार्रवाई की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hDfWpx
No comments:
Post a Comment