कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात करीब 8 बजे 286 किलो नकली मावा लिए एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस द्वारा मावा को जब्त किया गया है। बताया गया है कि यह मावा ग्वालियर से बस से दमोह लाया गया था। जिसे हटा ले जाया जाना था, लेकिन पुलिस ने उसके पहले ही उसे जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर से एक बस में मावा दमोह लाया गया था। जिसे एक एजेंट के माध्यम से हटा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर मावा जब्त कर लिया और कोतवाली लेकर आई। जहां पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार को बुलाया गया। खाद्य अधिकारी ने कोतवाली पहुंचकर मावा के सेंपल लिए। मावा में किसी भी प्रकार की मैन्युफैक्चरिंग डेट नहीं थी न ही एक्सपायरी डेट लिखी थी। मावा की बोरियों पर अंशु हटा लिखा हुआ है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मावा नकली है। जिसके सेंपल लिए गए हैं। मंगलवार को जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मावा की कीमत 95 हजार रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि यह मावा किसका है और हटा में किस व्यापारी के यहां जा रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XbbUeE
No comments:
Post a Comment