Tuesday, January 5, 2021

कार ने मारी टक्कर, बाइक चालक घायल

बायपास मार्ग से एक मोटरसाइकिल चालक ग्राम बहरुताल से जतारा की ओर आ रहा था। तभी बायपास पर ढाबा के पास कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना के संबंध में एएसआई शहीद खान ने बताया की बायपास मार्ग पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिसमें तुलसी रैकवार और पूरन गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा इलाज के लिए लाया गया। खान ने बताया कि इनोवा गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी जब्त कर ली गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस के ईएमटी तालिब काज़ी द्वारा जिला अस्पताल टीकमगढ़ में भर्ती कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ne6Lgc

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA