Monday, November 30, 2020

Jared Kushner heading to Saudi Arabia and Qatar in last ditch effort to resolve Gulf dispute



from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/2KGdORd

आत्मा से परमात्मा के मिलन के लिए ही यह शरीर हमें मिला है : पंडित व्यास

रुक्मिणी विवाह कथा भगवान द्वारा हरण करने की कला नहीं अपितु आत्मा और परमात्मा के एकाकार होने की कला है। लोग खुद को शरीर मानते हैं और शरीर से जुड़े सांसारिक सुख, सुविधाएं चाहते हैं। जबकि शरीर नश्वर है और आत्मा अमर। वास्तव में हम सभी केवल शरीर नहीं बल्कि आत्मा है और आत्मा से परमात्मा का मिलन करवाने के लिए ही यह शरीर हमें मिला है। इसलिए हमें प्रभु भक्ति का मार्ग अपनाना होगा। भक्ति करते हुए भगवान में आनंद की खोज करें।
यह बात पंडित हेमंत व्यास ने नेमीनाथ विहार कॉलोनी (विरियाखेड़ी) स्थित महादेव मंदिर परिसर में भागवत के विश्राम में कही। कार्तिक मास के पावन अवसर पर भागवत कथा के साथ ही पांच दिनी श्री नमर्देश्वर शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। सोमवार सुबह 7 बजे से मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा व यज्ञ की पूर्णाहुति नीलकंठ धाम घटवास के पंडित दिनेश व्यास, वृन्दावन के संत आनंद गुरुजी, के सान्निध्य में होगी। यज्ञाचार्य पंडित राजेश शर्मा जावरा, पंडित जगदीश शर्मा मंदसौर, पंडित दीपक शर्मा मलवासा, पंडित शिवम दुबे, पंडित सोनू गुरु, पंडित मोहित जोशी, पंडित आशुतोष के सान्निध्य में यजमान विजय व उनकी पत्नी हिरल शर्मा, मदनमोहन शर्मा, रमेश सिंधी, सोमेश्वर देवड़ा, आनंदीलाल पाटीदार, चरण सिंह सिसोदिया द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We have got this body only for union of God with soul: Pandit Vyas


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39pD1tF

Trump: 'I'm ashamed I endorsed' Georgia Gov. Brian Kemp



from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/2VgBJZG

सर्पासन से पूरे शरीर में नई चेतना और ऊर्जा का संचार होता है

सर्पासन में शरीर की आकृति सर्प के समान रहती है व नियमित अभ्यास से मेरुदण्ड और मांसपेशियों में लचीलापन आ जाता है, इसलिए आसन को सर्पासन कहा जाता है।
विधि-जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। श्वांस को सामान्य रखते हुए शरीर सीधा रखें। सिर या ठुड्डी को जमीन पर स्पर्श करवाते हुए शरीर में श्वांस भरते हुए दोनों पैरों के पंजों को एक दूसरे में फंसा लें या पैरों के पंजों को सीधा रखते हुए दोनों हाथों को पीठ के पीछे ले जाकर दोनों हाथों के पंजों को फंसा कर मुट्ठीनुमा आकृति बना लें। दृष्टि सामने रखते हुए दोनों हाथों को पीछे की ओर खींचते हुए सिर और वक्षस्थल को ऊपर उठाएं। दोनों पैरों को सीधा रखें या दोनों पैरों को साथ में जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं। आसन की मुद्रा में दोनों हाथों का पीछे की और खिंचाव होना चाहिए। यथास्थिति रुकने के बाद धीरे-धीरे श्वांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं। हाथों व पैरों को भी सामान्य रखें। इस आसन को कम से कम 2 बार से 7 बार तक करें।
लाभ-संपूर्ण शरीर में नई चेतना व ऊर्जा का संचार होता है। फेफड़ों की कार्यक्षमता में बहुत वृद्धि होती है। शरीर को शुद्ध पर्याप्त ऑक्सीजन प्रवाह होता है जिससे अस्थमा के रोगियों को अद्भुत लाभ मिलता है। पेट की मांसपेशियों की मालिश होने के साथ उदर प्रदेश को बहुत लाभ मिलता है। कब्ज एसिडिटी दूर होती है। सभी अंग निरोगी होते हैं।
वक्षस्थल चौड़ा होने के साथ साथ मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है। डायबिटीज, मोटापा के लिए लाभकारी आसन है।
उच्च रक्तचाप और ह्रदय रोगी अतिरिक्त परिश्रम कर नहीं करें।
आशा दुबे, जिला योग प्रभारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transposition brings new consciousness and energy throughout the body.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3llsodI

Chinese doctors jailed for illegal organ harvesting



from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/3mjUpmZ

न्यू रोड पर वकील के घर से साढ़े पांच लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर

न्यू रोड पर गुरुद्वारे के सामने वरिष्ठ अभिभाषक सत्यनारायण जोशी के मकान में चोरी हो गई। दरवाजे का नकूचा तोड़कर घुसे चोरों ने दो कमरों में आलमारियों के दरवाजों के ताले तोड़े और पांच लाख रुपए कीमत के आभूषण व नकदी ले गए। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद ली तो वह थोड़ी दूर जाकर रुक गया।
वरिष्ठ अभिभाषक जोशी ने बताया न्यू रोड पर उनका चार मंजिला मकान है। चौथी माला पर बेटा अमित और भतीजा शुभम के कमरे हैं। तीसरे माले पर भाई ओमप्रकाश और भाभी रहते हैं। भतीजा शुभम नीचे के कमरे में टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहा था। बहू अंबिका दोपहर 3:00 बजे सामान लेकर आई थी। शाम 5:00 बजे वापस सामान लेने गई तो अमित व शुभम के दरवाजों के नकूचे व आलमारियों के लाॅकर भी टूटे मिले। अमित की आलमारी से सोने का मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ पायजेब, पांच रुपए के सिक्कों की थैली जिसमें करीब 70 सिक्के थे। नकदी, सोने की एक अंगूठी ले गए। शुभम के कमरे से सोने के दो कंगन, सोने का एक हार, सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, मोतियों का गिफ्ट सेट चोरी गया है।

सीढ़ियों से ऊपर चढ़ा चोर
अभिभाषक जोशी ने बताया दोपहर 3 से 5 बजे के बीच सीढ़ियों के रास्ते ऊपर चढ़े चोर ने वारदात की। स्टेशन रोड थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे। कमरे से निकला खोजी कुत्ता घर से थोड़ी दूर जाकर रुक गया। चोर का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज दिखवाए हैं।
स्कार्पियो चोरी हो चुकी है : दो साल पहले यहीं से अभिभाषक जोशी की स्कार्पियो चोरी हुई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी परंतु चोर का पता नहीं चला। अभिभाषक जोशी ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए उन्होंने ऑर्डर दिया है। कैमरा लगने से पहले ही चोरी हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3moER1E

The most important relationship in D.C.? Biden and McConnell have a history



from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/2Js5JyR

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA