Thursday, December 31, 2020

Newt Gingrich: I would 'beg' McConnell to hold vote on $2,000 stimulus checks



from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/3aOPSX0

संबल पंजीकृत पात्र श्रमिक की मृत्यु के 90 दिवस बाद भी कर सकते आवेदन

शासन की जन कल्याणकारी संबल योजनांतर्गत पंजीकृत हितग्राही की मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता राशि दिए जाने के लिए शासन प्रदत्त 90 दिन में स्वीकृत सहायता से वंचित पात्र हितग्राही के प्रकरण में स्वीकृति के लिए छूट प्रदान की गई है।

संबल योजना शाखा के अनुसार ऐसे पात्र हितग्राही जिन्होंने पंजीयन पात्रता प्राप्त की ऐसे संबल योजना के पंजीकृत पात्र श्रमिक की मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता के आवेदन नहीं कर पाए हो वे 90 दिन के बाद भी छूट में शामिल होकर निगम के संबल योजना कार्यालय में 7 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 90 दिन के बाद दिए गए 4 आश्रित आवेदनकर्ताओं के प्रकरण में सहायता स्वीकृति की कार्रवाई निगम के द्वारा की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rJxWTu

Republican David Perdue becomes 4th Georgia Senate candidate to endorse $2,000 stimulus checks



from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/3aRdeLr

चिटफंड कंपनी में धन दाेगुना के लालच में पैसा जमा करने वालाें काे जल्द मिलेगी राशि, संपत्तियाें की 29 जनवरी काे हाेगी नीलामी

ग्राम के भाेलेभाले लाेगाें काे धन दाेगुना करने का लालच देकर लाखाें रुपए हड़पने वाली चिटफंड कंपनियाें की संपत्तियाें की 29 जनवरी काे देवास कलेक्टाेरेट में नीलामी की जाएगी। संपत्ति नीलामी के लिए अभिकर्ताओं ने पूर्व में कई बार कलेक्टाेरेट में आवेदन देकर गुहार लगाई थी कि जल्द संपत्ति की नीलामी की जाए, जिससे की हम लाेगाें काे पैसा लाैटा सकें। लगातार गुहार लगाने के बाद अब चिटफंड कंपनियाें की संपत्तियां नीलाम हाेगी।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने मप्र निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को नीलाम करने के आदेश जारी किए हैं। संपत्तियों की नीलामी 29 जनवरी 2021 को दोपहर 2 बजे कार्यालय कलेक्टर में की जाएगी। कलेक्टर ने बताया, इच्छुक बोलीदारों को अपनी बोली की रकम सीलबंद लिफाफे में कार्यालय कलेक्टर में 27 जनवरी तक प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। बिना कारण दर्शाए विक्रय निरस्त करने अथवा किसी भी नीलामी बोली को स्वीकार-अस्वीकार करने या आगे बढ़ाने का अधिकार सुरक्षित है।

इन भूमियों की हाेगी नीलामी
कन्नाैद तहसील के ग्राम किलोदा, थूरिया, बामनीखुर्द, गादिया, अंबाड़ा, जामुनिया, बहिरावद, खातेगांव तहसील के ग्राम गुलगांव, लकड़ानी, टाेंकखुर्द तहसील के ग्राम टोंककलां, नावदा के चार स्थानों की संपत्तियां नीलाम की जाएगी। संपत्तियों की नीलामी वर्तमान गाइड-लाइन अनुसार (ऑफसेट कीमत) पर होगी।

जारी आदेशानुसार मप्र निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत चिटफंड कंपनियां मालवांचल इंडिया लिमिटेड, मालवांचल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रालि, मालवांचल प्रोपर्टीज प्रालि, मालवांचल साख सहकारी संस्था व यूएसके इंडिया लिमिटेड की संपत्तियों को 4 अक्टूबर 2016 काे कुर्क की गई थी। विशेष न्यायालय देवास के द्वारा अपने आदेश 13 दिसंबर 2016 के द्वारा पुष्ट किया जाकर अंतिम किया है।

नीलामी के नियम व शर्ते- कलेक्टर ने बताया, जिनमें समस्त संपत्तियों का विक्रय जहां, जैसी है और जो है वो आधार पर मप्र निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 की धारा 8 के तहत किया जाएगा। वर्तमान गाइड-लाइन मूल्य के 10 फीसदी के बराबर राशि बयाने के रूप में बैंक का डिमांड ड्राफ्ट, कलेक्टर जिला देवास के नाम से देय प्रतिभूति के रूप में संलग्न करना होगा। बगैर डिमांड ड्राफ्ट के बोली मान्य नहीं की जाएगी। उच्चतम बोलीकर्ता की रकम का 25 प्रतिशत अधोहस्ताक्षरकर्ता अथवा संबंधित बैंक शाखा को तुरंत बैंक डीडी द्वारा जमा करवाना होगा एवं शेष 75 प्रतिशत राशि का भुगतान 30 दिन में करना होगा। खरीदी गई संपत्ति की स्टाॅम्प डयूटी, रजिस्ट्री, सभी बकाया कर का भुगतान क्रेता काे करना हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hvlkuv

On Jan. 20, Biden to issue memo freezing Trump administration's midnight regulations



from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/2WUZneT

नेहल चैंपियन, नैतिक बंसल व नवनीत अपने वर्ग में रहे अव्वल

इस वर्ष बुद्धि बूस्टर अबेकस ने इंटरनेशनल अबेकस ओलंपियाड ऑनलाइन कंपटीशन में तीन छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अबेकस ने 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, यह प्रतियोगिता ताइवान द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई।

इसमें 20 देशों के 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जिले से तीन छात्रों ने अपनी आयु वर्ग के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में नेहल कुशवाहा ने अपने वर्ग में चैंपियन स्थान प्राप्त किया। वहीं पोहरी से नैतिक बंसल अपने वर्ग में प्रथम रहे तो लुकवासा से नवनीत रघुवंशी ने भी प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। गौरतलब यह है कि इन छात्रों ने घर से ही ऑनलाइन क्लासेस से कड़ी मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है।

प्रतियोगिता में गुणा, भाग, जोड़, घटाव इत्यादि के कठिन सवाल को 3 सेकंड प्रति सवाल हल करना था। बच्चों की इस सफलता पर अबेकस शिवपुरी संचालक रोशनी गुप्ता ने बताया कि बच्चों ने इस कोविड-19 की विषम परिस्थिति में भी अपना धैर्य नहीं छोड़ा और अपना दृढ़ संकल्प रखते हुए अबेकस की ऑनलाइन क्लासेज जारी रखी। शिक्षक के निर्देशानुसार घर पर प्रैक्टिस करते रहे, इसके फलस्वरूप उन्होंने अपने ग्राम और शहर का नाम भी रोशन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KGg6At

Georgia governor pushes back on Trump's call for resignation



from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/37ZYyb3

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA