Senate Homeland Security Committee chairman Ron Johnson joins ‘Sunday Morning Futures.’
from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/3ibMtkQ
(संजय गुप्ता) लॉकडाउन के साथ 24 मार्च को बंद हुए धर्मस्थलों के दरवाजे 188 दिन बाद आम भक्तों के लिए खोलने के आदेश हो गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि आमजन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ, मास्क लगाकर दर्शन, प्रार्थना कर सकते हैं। सभी भक्तों, पुजारी के लिए अनिवार्य होगा कि वह मास्क ठीक से नाक के ऊपर लगाएं, गर्भगृह में प्रवेश नहीं होगा और एक दूरी बनाकर ही दर्शन कर सकेंगे।
धर्मस्थलों पर चलने वाले अन्न क्षेत्र भी शुरू होंगे लेकिन छह फीट की दूरी रखना जरूरी होगा। सैनेटाइजर भी रहेगा, हाथ धोना अनिवार्य रहेगा। खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने कहा धर्मस्थल खोलने का फैसला अच्छा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए परिसर में गोले बने हैं। हाथ-पैर धोने के लिए वाॅश एरिया है।
सराफा चौपाटी- सराफा की रात्रिकालीन चौपाटी की खाद्य सामग्री टेक अवे की सुविधा रहेगी, यानि ग्राहक पैक कराकर ले जा सकेगा। यह चौपाटी सराफा बाजार बंद होने के बाद पूर्व समय अनुुसार खुल सकेगी। मौके पर किसी ग्राहक को खाने की मंजूरी नहीं होगी।
ऑनलाइन दान से मंदिरों में महज 15 से 20 हजार रुपए ही आ रहे थे
कोरोना के कारण 24 मार्च से बंद खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर जैसे धर्मस्थल भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। खजराना मंदिर में 25 लाख रुपए तो रणजीत हनुमान मंदिर में 7 लाख रुपए महीने तो पहले की तरह ही खर्च हो रहे, लेकिन दान घटकर 1 फीसदी से भी कम रह गया है। खजराना मंदिर के बचत खाते में सिर्फ 20 लाख रुपए बचे हैं। रणजीत हनुमान मंदिर में एक करोड़ रुपए की एफडी थी, जिसे तोड़कर 40 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं।
ऑनलाइन दान से सिर्फ 15 से 20 हजार रुपए आ रहे हैं। इस राशि से दोनों ही मंदिरों में न्यूनतम मेंटेनेंस खर्च निकलना भी संभव नहीं। खजराना मंदिर हर माह ढाई लाख से ज्यादा और रणजीत हनुमान में 80 हजार भक्त आते हैं। रणजीत हनुमान के पास तो फिर भी एफडी में राशि है, जिससे 5 माह निकल जाएंगे, पर खजराना के पास ऑनलाइन दान ही विकल्प है।
खजराना मंदिर
10 लाख रुपए से अधिक का भुगतान हर महीने सिक्योरिटी एजेंसी बालाजी और सफाई कंपनी ह्यूमन मैट्रिक्स को होता है। ऑफिस स्टाफ, अन्न क्षेत्र के कर्मचारियों, मंदिर के पुजारियों के वेतन पर 6 लाख रुपए जाते हैं। 3 लाख रुपए बिजली बिल, बगीचे के रखरखाव सहित अन्य कामों पर खर्च होते हैं।
रणजीत हनुमान मंदिर
रणजीत हनुमान मंदिर के खर्च का बड़ा हिस्सा सफाई कंपनी ह्यूमन मैट्रिक्स के भुगतान में जाता है। इसके अलावा बिजली बिल, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी हर माह 2 लाख के आसपास होता है। कोरोना काल में अन्न क्षेत्र बंद है, लेकिन उससे जुड़े कुछ खर्च चल रहे हैं।
धर्मस्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए, प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी
प्रदेश में ‘गंदगी भारत छोड़ो- मध्य प्रदेश’ अभियान में नगरीय निकायों में किए गए कार्यों के आधार पर की गई रैंकिंग में इंदौर नगर निगम नंबर 1 रहा। इसकी घोषणा सोमवार को ही नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने करते हुए सोशल मीडिया पर इंदौर को बधाई दी।
अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया अगस्त में 15 दिन चलाए गए इस अभियान में ऑनलाइन 5.77 लाख लोगों से फीडबैक लिया गया। इसमें 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले निकायों में इंदौर प्रथम रहा। छोटे शहरों में देवास, पीथमपुर व राघोगढ़ अव्वल रहे। 1 से 5 लाख जनसंख्या में पीथमपुर, 25 हजार से एक लाख में राघोगढ़ और 25 हजार से कम की श्रेणी में मूंगावली ने बेहतर प्रदर्शन किया।
ग्वालियर में रहने वाले दतिया के एक सरपंच से फोन पर टैरर टैक्स मांगा गया है। उन्हें लगातार दो दिन से फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला गुंडा सरपंच से 20 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। सोमवार को सरपंच एसपी अमित सांघी से शिकायत करने पहुंचा। इस मामले की जांच एसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी दामोदर गुप्ता को सौंप दी है। जिस नंबर से फोन आ रहे हैं, उसकी कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पड़ताल की जा रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि दतिया के मंगरौल से सरपंच मुकेश यादव ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में कुछ समय से रह रहे हैं।
वह जमीन का भी कारोबार करते हैं। शनिवार को उनके मोबाइल पर एक अपरिचित नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाकर कहा कि 40 लाख रुपए की सुपारी उसे मारने की मिली है। फिर कुछ देर बाद कॉल आया और उसने 20 लाख रुपए का टैरर टैक्स मांगा। फोन करने वाले ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर 20 लाख रुपए नहीं दिए तो गोली मार देगा। पहले दिन उन्होंने यह फोन नजरअंदाज किया। लेकिन रविवार को फिर उनके मोबाइल पर धमकी भरे फोन आने लगे।
Donald Trump paid just $750 (£587) in federal income taxes in 2016, the year he won the US presidency, according to a bombshell investigation by The New York Times. The US president paid the same amount again in 2017, his first year in the White House, according to the paper, which obtained details of his tax return data. The paper also claimed that Mr Trump paid zero federal income taxes in 11 of the 18 years it was able to scrutinise, partly because of losses made in his businesses. The report comes after years of Mr Trump defying recent political precedent by refusing to publish his tax returns, citing an on-going audit to justify keeping them secret. It dropped less than two days before Mr Trump faces Joe Biden, the Democratic presidential nominee, at the much-anticipated first head-to-head debate of the election campaign.
from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/3434I7b
मार्च से बंद शहर के धार्मिक स्थल खोलने के आदेश प्रशासन ने सोमवार को जारी कर दिए। कोरोना से बचाव के लिए मंदिरों में पूरी व्यवस्था की गई है। भक्त अब रुककर दर्शन नहीं कर सकेंगे। चलते हुए ही दर्शन करना होंगे। खजराना गणेश मंदिर में चोला चढ़ाने के लिए रसीद भी कटवा सकेंगे।
खजराना गणेश : एक घंटे में 120 श्रद्धालु दर्शन करेंगे
खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया एक घंटे में 120 श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर के साथ साबुन से हाथ-पैर धोने व बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। चोला चढ़ाने के लिए रसीद कटवानी होगी, लेकिन आम दर्शकों के साथ ही चलित दर्शन करते हुए बाहर निकलना होगा। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक मंदिर आम भक्तों के लिए खुला रहेगा।
रणजीत हनुमान : एक समय में 40 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, पुजारियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग
तिरुपति बालाजी को रोज चार बार सैनिटाइज करेंगे
(राहुल दुबे) मौसम विभाग के हिसाब से बारिश का खाता 30 सितंबर को बंद हो जाएगा। 1 जून से 30 सितंबर तक बारिश की अवधि मानी जाती है। इस दफा 47.4 इंच पानी गिरा है, जो औसत से 13.4 इंच ज्यादा है। पिछले साल 30 सितंबर की अवधि तक 53 इंच पानी गिरा था। अक्टूबर में भी जुलाई-अगस्त जैसा पानी बरसा था। मानसून की अधिकृत अवधि यानी 30 सितंबर तक बारिश नहीं होगी। दोपहर में जरूर बादल छा जाएंगे, लेकिन यह केवल धूप से राहत देंगे।
अगले साल तक कोई किल्लत नहीं
पानी देने वाले बिलावली तालाब और यशवंत सागर पूरी क्षमता से भरे हुए हैं। क्रमश: 24 और 10 फीट पानी आ गया है। इसका मतलब यह है कि अगले साल गर्मी खत्म होने तक पानी की कमी नहीं होगी। इसके बाद बारिश आने पर औसत बारिश भी हो गई तो तालाब फिर भर जाएंगे। गर्मियों में भी इन तालाबों में 10 फीट तक पानी रहता है।
अगस्त में हुई दो गुना बारिश
अगस्त की बारिश 11.5 इंच तक मानी जाती है। इस बार अगस्त में 24 इंच के करीब पानी गिरा। सौ साल में पहली बार 12.5 इंच पानी एक साथ गिरा। इसी बारिश ने सालभर का कोटा पूरा कर दिया था। जबकि जून, जुलाई और 19 अगस्त तक सूखा घोषित होने के आसार बन रहे थे।
चारों महीने मिलाकर इस बार बारिश के दिन कम रहे, लेकिन पानी ज्यादा बरसा
जून : जून में छह दिन पानी गिरता है। इस बार 1 से 3 जून तक पानी गिरा। फिर 15 जून को मानसून घोषित हुआ, लेकिन बरसा नहीं। 18, 19 को पानी गिरा। 28 जून को बारिश हुई थी।
जुलाई : जुलाई में 13 से 14 दिन पानी गिरता है, लेकिन इस वर्ष 1 से 10 जून के बीच केवल ढाई इंच पानी गिरा। फिर जुलाई के अंत में यानी 20 से 30 जुलाई के बीच 5 इंच पानी बरसा।
अगस्त : 19 अगस्त तक 19 से 20 इंच। 21, 22 अगस्त को एक ही बार में 12.5 इंच गिरा। 28 अगस्त को 3 इंच बारिश हुई। इसे मिलाकर बारिश 37 इंच तक पहुंच गई।
सितंबर : 6 सितंबर के बाद 2 से 2.5 इंच बारिश के 4 राउंड आए। आंकड़ा 47 इंच तक पहुंच गया। सितंबर में बारिश के दिन 7 से 8 होते हैं, पर इस बार 11 दिन पानी बरसा।
from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA