Sunday, October 6, 2019

वहीदा को मुंबई में ही देंगे किशोर अलंकरण

खंडवा .वयोवृद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2018-19 केे किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि वे यह अलंकरण लेनेे खंडवा नहीं आ पाएंगी। 81 वर्षीय वहीदा रहमान ने उम्र का हवाला दिया है। इसलिए समिति मुंबई जाकर उन्हें इस अलंकरण से सम्मानित करेगी। वही 13 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में वर्ष 2017-18 के किशोर कुमार अलंकरण से फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन को सम्मानित किया जाएगा।


पिछले साल प्रियदर्शन के नाम की घोषणा की गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था। संस्कृति विभाग के सुनील मिश्रा ने बताया, वहीदा रहमान का स्वास्थ्य खराब है। फ्लाइट से इंदौर फिर खंडवा आने में असमर्थता जताई है। इसलिए अलंकरण उन्हें मुंबई में दिया जाएगा।

1997 से अभी तक इन हस्तियों को दिया गया किशोर कुमार अलंकरण

हृषिकेश मुखर्जी 1997-98
नसीरुद्दीन शाह 1998-99
गुलज़ार 1999-00
कैफी आज़मी 2000-01
बी आर चोपड़ा 2001-02
अमिताभ बच्चन 2002-03
गोविंद निहलानी 2003-04
जावेद अख्तर 2004-05
श्याम बेनेगल 2005-06
शत्रुघ्न सिन्हा 2006-07
मनोज कुमार 2007-08
गुलशन बावरा 2008-09
यश चोपड़ा 2009-10
देव आनंद 2010-11
सलीम खान 2011-12
समीर 2012-13
सई परांजपे 2013-14
दिलीप कुमार 2014-15
रूमी जाफरी 2015-16
योगेश 2016-17
प्रियदर्शन 2017-18
वहीदा रहमान 2018-19



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kishore adornment will give Waheeda in Mumbai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IqZ7gR

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA