इंदौर .जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को बेकरी प्रोडक्ट बनाने वाले दो संस्थानों पर छापामार कार्रवाई की। एक जगह टीम को करीब 80 किलो फफूद लगी आइसक्रीम मिली तो दूसरी जगह गंदगी के बीच सामग्री बन रही थी। सैंपल लेकर आइसक्रीम को नष्ट कर दिया।
कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि आरजे फूड प्रोडक्ट सांवेर रोड पर तहसीलदार ममता पटेल के साथ खाद्य औषधि प्रशासन, निगम और नापतौल विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। इस परम फूड्स प्रोडक्ट के यहां से पाम रिफाइन ऑइल मिक्स, पाव ब्रेड तथा टोस्ट और आरजे फूड प्रोडक्ट के यहां से शकर, मैदा, किटकैट, कोटेड, वेफर लेयर, रिफाइंड पॉम ऑइल, चॉकलेट के भी सैंपल लिए। आरजे फूड प्रोडक्ट सांवेर रोड पर 10 हजार रुपए का जुर्माना किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nqjdRm
No comments:
Post a Comment